India News (इंडिया न्यूज), Putin’s India visit: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति की दोस्ती किसी से भी छिपी नही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द भारत आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। पुतिन के भारत दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दी।रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) द्वारा आयोजित ‘रूस और भारत: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर’ शीर्षक सम्मेलन को संबोधित किया। इस वीडियो संबोधन में विदेश मंत्री लावरोव ने इस बात की पुष्टि की कि पुतिन भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां की जा रही हैं।

पीएम मोदी के निमंत्रण को किया स्वीकार

रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री के भारत आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच समझौता करवाने में व्यस्त हैं।

मोदी-पुतिन की मुलाकात

व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी की आखिरी मुलाकात 22 अक्टूबर 2024 को रूस के कज़ान में हुई थी। यह 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात थी। इस द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों की समीक्षा की और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और सहयोग की पेशकश की। इसी दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया।

कुणाल कामरा को नहीं मिली राहत, मुंबई पुलिस ने भेजा दूसरा समन, कहा- 31 मार्च तक हाजिर हो वरना…

प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में आखिर ऐसा क्या मिला कि मच गया हड़कंप, कमेटी करनी पड़ी गठित

‘मरने वाले हैं पुतिन’, जेलेंस्की ने खोल दिया रूस का सबसे बड़ा राज