India News(इंडिया न्यूज),Vladimir Putin: पश्चिम देशों के साथ रूस के लगातर चल रहे मुठभेड़ के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की एक बड़ी चेतावनी सामने आई है जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी चुनाव में चाहे कोई भी जीत जाए, रूस-अमेरिका संबंधों के मामले में कुछ भी नहीं बदलेगा।
सरकार नहीं बनाएगा इंडिया गठबंधन, खरगे ने कह दी बड़ी बात
जर्मनी को दी चेतावनी
पुतिन ने जर्मनी को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए यूक्रेन को जर्मनी अपने हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रूस के मुताबिक हमले में जर्मनी के हथियारों का इस्तेमाल करना एक ‘खतरनाक कदम’ होगा। मिली जानकारी के अनुसार रूस और जर्मनी के संबंधों पर एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने चेतावनी दी कि रूस पश्चिमी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए दूसरे देशों को लंबी दूरी के हथियार दे सकता है।