होम / धरती तबाह कर देगा भारत का ये 'दोस्त', गुस्से में दी सबसे खतरनाक हथियार चलाने की चेतावनी, सुबह-सुबह हिल गई दुनिया 

धरती तबाह कर देगा भारत का ये 'दोस्त', गुस्से में दी सबसे खतरनाक हथियार चलाने की चेतावनी, सुबह-सुबह हिल गई दुनिया 

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 26, 2024, 11:59 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vladimir Putin: दुनियाभर में इस समय युद्ध का माहौल बना हुआ है, वहीं इसी बीच रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले की स्थिति में पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की चेतावनी दे दी है। रूस की तरफ से यह चेतावनी पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को उसके खिलाफ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दिए जाने पर बढ़ती चिंता के बीच सामने आई है, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

रूस के खिलाफ क्रूज मिसाइल पर मिली मंंजूरी

दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन ने आज परमाणु निवारण पर चर्चा करने के लिए मास्को की शीर्ष सुरक्षा परिषद के साथ एक जरूरी बैठक की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि अगर कोई परमाणु शक्ति संपन्न देश किसी दूसरे देश द्वारा रूस पर हमले का समर्थन करता है, तो उसे हमलावर माना जाएगा। पिछले हफ्ते ब्रिटेन ने कथित रुप से रुस पर बमबारी के करने को लेकर अपनी ‘स्टॉर्म शैडो’ क्रूज मिसाइल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। वहीं ब्रिटेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। रूस के खुफिया विभाग को इसी तरह की संभावना की जानकारी मिली थी और उसने इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि, “पश्चिम द्वारा यूक्रेन में युद्ध को तेज करने के कारण मॉस्को के लिए अपने परमाणु सिद्धांतों में संशोधन काफी जरूरी हो गया है।”

बेंगलुरु मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त का ओडिशा में मिला शव, आरोपी के सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

अमेरिका और ब्रिटेन की रूसी धरती पर क्रूज मिसाइलें लॉन्च होने के लिए यूक्रेन को मंजूरी देने वाली रिपोर्टों पर बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कुछ ही समय पहले कहा था कि, यदि पश्चिम ने यूक्रेन को (रूस पर बमबारी करने की) अनुमति दी तो वह सीधे तौर पर रूस से लड़ रहा होगा।

रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति

पूरी दुनिया में रूस सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है। अगर रूस और अमेरिका के परमाणु हथियारों को मिला दिया जाए तो उनके पास दुनिया के 88 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं। रूस का मौजूदा परमाणु सिद्धांत पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने से चार साल पहले स्थापित किया था। इसके अनुसार, अगर परमाणु हमला होता है या पारंपरिक हमले से राज्य के अस्तित्व को खतरा होता है तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

रूस के पास सबसे बड़ा परमाणु भंडार 

शस्त्र नियंत्रण और अप्रसार केंद्र के अनुसार, रूस के पास अनुमानित 6,372 परमाणु हथियारों का भंडार है, जो दुनिया में सबसे बड़ा है। इनमें से 1,572 भूमि-आधारित बैलिस्टिक मिसाइलों, पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलों और भारी बमवर्षकों पर तैनात हैं। 870 से अधिक सामरिक हथियार और 1,870 गैर-रणनीतिक हथियार आरक्षित हैं, और अनुमानित 2,060 अतिरिक्त हथियार विनाश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूक्रेन के द्वारा रूसी इलाकों पर हमला करने के लिए क्रूज मिसाइलों के इस्‍तेमाल पर रूस की बड़ी प्रतिक्रिया भी हो सकती है।

बेंगलुरु मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त का ओडिशा में मिला शव, आरोपी के सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.