होम / पुतिन की सख्ती के आगे झुकी वैगनर आर्मी, येवगेनी ने किया समझौता, मोड़ लिया टैंकों का रास्ता

पुतिन की सख्ती के आगे झुकी वैगनर आर्मी, येवगेनी ने किया समझौता, मोड़ लिया टैंकों का रास्ता

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 25, 2023, 12:39 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Wagner Group, नई दिल्ली: प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के आगे विद्रोह की आवाज को दबा दिया है। प्रिगोझिन ने बगावत के 12 घंटे के अंदर सरकार के साथ समझौता कर लिया है। वैगनर चीफ से बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बात की। जिसके बाद प्राइवेट आर्मी येवगेनी के तेवर ढीले पड़ गए हैं और मॉस्को पर हमला करने के फैसले से पीछे हट गया है। जिसके बाद वैगनर आर्मी अपने कैंपों की तरफ लौट रही है। इसके साथ ही टैंकों का रास्ता मोड़ लिया गया है। मॉस्को पर कब्जा के लिए ये प्राइवेट आर्मी आगे बढ़ी थी।

क्रेमलिन ने यह साफ किया है येवगेनी के खिलाफ विद्रोह के मामले में आरोप वापस लिए जाएंगे। इसके साथ ही उनके साथ शामिल होने वाले सैनिकों पर भी केस नहीं चलाया जाएगा। इसके अलावा जिन वैगनर समूह पर भी केस नहीं चलाया जाएगा। वहीं जिन वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने विद्रोह में भाग नहीं लिया था। उन लोगों को रक्षा मंत्रालय की ओर से नौकरी के लिए अनुबंध की पेशकश की जाएगी। राष्ट्रपति पुतिन दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में हैं। सरकार ने संकट को कम करने के लिए इस समझौते को स्वीकार कर लिया है।

वैगनर चीफ से बेलारूस के राष्ट्रपति ने की बात 

रूसी सरकार और वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोजिन के बीच बड़ा समझौता हुआ है। बेलारूस ने वैगनर समूह को तनाव कम करने का भी प्रस्ताव दिया था। वैगनर चीफ से बेलारूस ने बात की और जानकारी दी कि वैगनर समूह विद्रोह खत्म करने पर सहमत हो गया है। जिसके बाद वैगनर के लड़ाके मॉस्को से वापस लौट रहे हैं।

खूनखराबे से बचने के लिए समझौता- प्रिगोझन

प्रिगोझन ने अपने एक बयान में बताया, “हमने खूनखराबा रोकने के लिए फैसला लिया है। वैगनर वापस फील्ड कैंप की ओर जाएंगे। वे अब मॉस्को की ओर नहीं जाएंगे। हम अपने काफिले को वापस लौटा रहे हैं। हमने मॉस्को जा रहा काफिला रोक दिया है। इससे पहले रूसी सेना ने मॉस्को जाने वाले सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए थे। राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर लीडर्स को मारने का आदेश दिया था। राष्ट्र के नाम संदेश में पुतिन ने इस विद्रोह को ‘विश्वासघात’ तथा ‘देशद्रोह’ कहा था। उन्होंने विद्रोह करने वालों को खत्म करने का वादा किया था।”

मास्को से 200 किलोमीटर की दूरी पर लड़ाके

जानकारी दे दें कि मॉस्को ने बख्तरबंद वाहनों और सैनिकों के साथ चौकियां बनाकर शहर के दक्षिणी किनारे पर वैगनर समूह को रोकने की तैयारी कर ली थी। इसके साथ ही रेड स्क्वायर को भी बंद कर दिया गया था। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया था। मगर सरकार से समझौते के बाद येवगेनी प्रिगोझिन ने बताया कि मास्को से उनके लड़ाके केवल 200 किलोमीटर की दूरी पर थे।

प्रिगोझिन को राष्ट्रपति पुतिन ने बताया गद्दार 

इसके साथ ही बता दें कि प्रिगोझिन ने यह जानकारी नहीं दी कि उनकी मांग पर क्रेमलिन ने प्रतिक्रिया दी है या नहीं। फिलहाल, शोइगु को हटाने के लिए अगर पुतिन सहमत हो जाते हैं तो ये राष्ट्रपति के लिए राजनीतिक तौर पर काफी नुकसान भरा फैसला हो सकता है। क्योंकि प्रिगोझिन को राष्ट्रपति पुतिन ने छुरा घोंपने वाला गद्दार करार दिया है।

Also Read: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में कड़ी हुई सुरक्षा, ड्रोन से की जा रही निगरानी

Also Read: ‘आपातकाल’ के 48 साल! जब इंदिरा गांधी के एक फैसले से ठप हो गई थीं भारत की गतिविधियां, जानें इससे जुड़ीं कुछ बातें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

व्हाइट फ्लोई गाउन में Kiara Advani ने Cannes 2024 से अपना पहला लुक किया जारी, फैंस कर रहे जमकर तारीफ -Indianews
Adani Group: बचपन में मां की हुई मौत, पैर से दिव्यांग, लवली की मदद के लिए आगे आये अडानी, इलाज की उठाई जिम्मेदारी- Indianews
Cannes 2024: ब्लूज़ और सिल्वर ड्रेस में दिखी Aishwarya Rai Bachchan, ईवा लोंगोरिया संग दिए पोज -Indianews
Summer Vacation Tips: गर्मियों में वेकेशन पर जाते समय अपने बैग में जरूर रखें ये सामान, देखें लिस्ट -Indianews
Air India: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया विमान में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग-Indianews
Nail Care Tips: अपने हाथों के नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन टिप्स की मदद से करें नेल्स केयर -Indianews
Kanhaiya Kumar: चुनाव प्रचार के दौरान हमला कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला, AAP पार्षद से भी बदसलूकी-Indianews
ADVERTISEMENT