India News (इंडिया न्यूज),Balochistan: भारत और पाक के युद्ध के बीच लगातार बलूचिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भारत के साथ युद्ध विराम के बीच बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है। वहीँ बलूच लड़ाकों का साफ तौर पर कहना है कि पाकिस्तान ज्वालामुखी पर बैठा हुआ देश है, जिसे हम बर्बाद कर देंगे। बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए भारत से अपील कर डाली है। वहीँ BLA ने कहा है कि अगर हमें भारत से सिर्फ ये 3 चीजें मिल जाएं तो हम पाकिस्तान को तबाह कर सकते हैं।
baluchistan-pakistan conflict
बलूचिस्तान के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद बलूच लड़ाकों ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पालता है। उसके साथ कूटनीतिक संबंध रखना बेवकूफी है। बलूच लिबरेशन आर्मी का साफ तौर पर कहना है कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में मदद करता है तो हम पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखा सकते हैं। बीएलए ने कहा है कि अगर बीएलए को भारत से राजनीतिक, कूटनीतिक और रक्षा समर्थन मिलता है तो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को निस्तेनाबूत कर देंगे।
इतना ही नहीं बल्कि बलूचों ने दुनिया के दूसरे देशों से भी मदद मांगी है। बलूच लड़ाकों का कहना है कि अगर समय रहते पाकिस्तान को नष्ट नहीं किया गया तो वह दुनिया के लिए खतरा बन जाएगा।बलूच लड़ाकों ने आगे कहा कि अगर भारत पाकिस्तान को टुकड़ों में बांटने का अंतिम फैसला लेता है तो हम सबसे पहले उसका समर्थन करेंगे। बलूच लड़ाकों के मुताबिक इस फैसले के तुरंत बाद उनके लोग पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा को घेर लेंगे।