होम / क्यों शुरु होता है विश्व युद्ध? कौन से देश हो जाते हैं तबाह…रूह कंपा देंगी World War से जुड़ी अनसुनी बातें

क्यों शुरु होता है विश्व युद्ध? कौन से देश हो जाते हैं तबाह…रूह कंपा देंगी World War से जुड़ी अनसुनी बातें

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 13, 2024, 4:58 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Know About World War: इजरायल अभी एक साथ कई देशों से जंग लड़ रहा है। इजरायल ने गाजा, लेबनान, सीरिया पर तो पहले से ही हमला करता आया है। लेकिन जब 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला कर दिया तो अब इजरायल और ईरान के बीच जंग की आहट सुनाई दे रही है। इजरायल ने ईरान के हमले के बाद ही ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दे चुका है। वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच लगातार तकरार बढ़ रहा है।

इस परिस्थिति में लोगों के मन में सवाल उठता है कि कहीं दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर तो नहीं पहुंच गई है। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी है कि विश्व युद्ध कैसे होता है? क्या इसमें सभी देश शामिल होते हैं ? इन्हीं सब सवालों के जवाब हम आज ढूंढने की कोशिश करेंगे। 

किस वजह से होता है विश्व युद्ध?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, कई कारणों से विश्व युद्ध शुरू हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर राष्ट्रवाद यानी अपने देश के प्रति अत्यधिक लगाव और अन्य देशों के प्रति घृणा। जब किसी देश में नेशनलिज्म की भावना चरम पर पहुंच जाती है तो युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा अगर एक शक्तिशाली देश दूसरे देशों पर अपना अधिकार जमाना चाहता है, तो इससे भी युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं अगर अन्य कारणों की बात करें तो जब ताकतवर देशों के बीच आर्थिक प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है तब भी युद्ध हो सकता है। अगर अभी हम वर्तमान में चल रहे जंग की बात करें यूक्रेन और रूस के बीच सीमा विवाद को लेकर जंग छिड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल भी अपनी जमीन के लिए अपने पड़ोसी देशों से जंग लड़ रहा है। 

श्री कृष्ण के जन्म की ये कहानी नहीं जानते होंगे आप, किसकी चीखें सुनकर धरती पर उतरे थे भगवान?

क्या वर्ल्ड वॉर में सभी देश भाग लेते हैं?

अगर आप इसका जवाब पूछे तो बिलकुल भी नहीं। वर्ल्ड वॉर में दुनिया के सभी देशों को भाग लेने की प्रतिबद्धता नहीं होती है। इस जंग के दौरान कई बार देश तटस्थ रहने का फैसला करते हैं। तो वहीं अगर कोई देश किसी युद्ध में शामिल हो जाते हैं तो उसके पड़ोसी देशों पर भी इस जंग का प्रभाव पड़ने लगता है। वहीं अगर इसके परिणाम की बात करें तो ये काफी विनाशकारी होता है। अगर हम फर्स्ट वर्ल्ड वॉर और सेकण्ड वर्ल्ड वॉर की बात करें तो इन दोनों जंग में लाखों लोगों की मौत होती है। इसका प्रभाव आज भी कई देशों में देखा जा सकता है। वर्ल्ड वॉर की वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कई परिवार अनाथ हो जाते हैं। वर्ल्ड वॉर में शामिल देशों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है।

भारत के दुश्मन को सपोर्ट करने के चक्कर में बर्बाद हो गया ये देश? अपनी ही बेटियों के साथ कर डाला ये काम, दुनिया भर में थू-थू

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.