India News (इंडिया न्यूज), Trump Win Impact On India: अमेरिका चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रहे डोनाल्ड ट्रंप इतिहास रचने जा रहे हैं। लगातार विवादों में रहने के बावजूद भी डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने में सफलता पाई है। हम आपको बतातें चलें कि, 2016 के चुनाव में जीतकर पहली ट्रंप राष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल काफी विवादों भरा भी रहा है। उन्हें महाभियोग का भी सामना करा। फिर 2020 के चुनाव में उन्हें जो बाइडेन के सामने हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अब ठीक 4 साल के बाद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसको लेकर दुनिया के सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गहरी दोस्ती है। तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और रूस की दुश्मनी पूरी दुनिया को पता है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि कहीं ये भारत के लिए घाटे का सौदा न बन जाए। 

Delhi News: दिल्ली के NSG कैंप में जवान का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन में काफी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया था। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भजन कीर्तन से स्वागत किया गया। रूसी नागरिक पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में डूबे हुए नजर आये। इसके बाद पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इससे पहले भी पीएम मोदी रूस का दौरा कर चुके हैं। जहां खुद पुतिन पीएम मोदी की अगवानी करते हुए नजर आए थे। 

भारत और अमेरिका की दोस्ती

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आजादी के बाद से ही भारत का सभी देशों के साथ संबंध अच्छा रहा है। भारत कभी किसी भी एक देश के साथ बंधकर रहने वाला देश नहीं है। इसलिए भारत का अमेरिका और रूस दोनों देशों से बेहतर रिश्ता है। कुछ महीने पहले पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नजर आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते भी हुए थे। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक अहम द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने वैश्विक और रणनीतिक गठबंधन को और मजबूत करने पर बात की थी। 

हिन्दू नहीं मुस्लिम राजपूत BJP के लिए 31 साल बाद करेंगे ये काम? भाजपा के मास्टर प्लान ने मचाया UP में गर्दा, सपाईयों की उड़ी होश

ट्रंप की जीत से इस प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा असर?

भारत ने अमेरिका से आकाश और समुद्र की सुरक्षा के लिए एमक्यू-9बी गार्जियन ड्रोन खरीदा है, जो कि मेगा डील में शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोलकाता में एक नए सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने पर चर्चा की थी। अब राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से इन सब पर असर पड़ सकता है। हालांकि इसकी कम ही संभावना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी की दोस्ती की वजह से अमेरिका से भारत के रिश्ते में खटास आएगी। 

इस मुस्लिम देश में अचानक बढ़ने लगी हिंदुओं की संख्या! वजह जानकर हैरान रह गए दुनिया भर के मुसलमान