India News (इंडिया न्यूज), Viral Video:अमेरिका के टेक्सास स्थित एयरोपोर्ट से हैरान कर देने वाली वीडियो आ रही। इस दौरान महिला ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल इस वीडियो में एक महिला अचानक कपड़े उतारकर पागलों जैसा बर्ताव करने लगी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने लोगों को घायल भी कर दिया। इतना ही नहीं इस महिला ने लोगों को दांतों से भी काटा है। वहीँ कहा जा रहा है कि वो खुद को देवी वीनस बता रही थी। वहीँ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- दांतों से काट रही महिला
- वीडियो हुआ वायरल
गिरने लगीं ऊंची-ऊंची बिल्डिंग….घरों के अंदर ऐसा हुआ हाल, Video में देखें भूकंप के बाद बैंकॉक की हालत
दांतों से काट रही महिला
आपकी जानकारी के लिए बता दें ये घटना14 मार्च की है। वहीँ महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला ने एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचा दी है। एक शख्स के हाथ पर बुरी तरह काट भी लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
कैंसर होने के बाद क्यों दिखती हैं इंसानों की हड्डियां? जाने पीछे का कारण
वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पूरी तरह से नंगी है और पानी फेंक रही है। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा रहा है कि उसने इस दौरान उसने टीवी की स्क्रीन को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं इस दौरान उसने कुछ अश्लील हरकतें भी की हैं। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वो भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है।
हैरान कर देने वाली बात ये है कि वो खून से पूरी तरह सनी हुई थी, लेकिन कथित तौर पर उनका नहीं था।वहीँ इस हरकत के बाद पुलिस ने पामा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पामा ने पुलिस को बताया है कि वो उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वो किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं।
अमेरिका ने भारत को दिया ऐसा झटका, हजारों भारतीयों के सपने होगें चूकनाचूर