India News (इंडिया न्यूज), World Richest King: दुनिया भर में कई राजा-महाराजा हुए हैं, जिनमें से कुछ के बारे में आप जानते होंगे. लेकिन आज हम आपको थाईलैंड के एक ऐसे राजा के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न की, जिनका आधिकारिक नाम किंग राम एक्स है, इस राजा को दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में से एक माना जाता है। उनकी कुल संपत्ति करीब 3 लाख करोड़ रुपये (43 बिलियन डॉलर) है, जो उन्हें शाही परिवार का सबसे अमीर सदस्य बनाती है. राजा महा वजीरालोंगकोर्न को 2019 में राजा के रूप में ताज पहनाया गया था, और उनके शासन में कई बदलाव आए हैं।

राजा के पास करोड़ों की संपत्ति

राजा महा वजीरालोंगकोर्न के पास 38 विमान हैं, जिनमें बोइंग और एयरबस जैसे शानदार विमान के साथ-साथ 21 हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं. उनकी निजी वायुसेना के संचालन पर हर साल 524 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी बेहद भव्य है, जिसमें लिमोजिन और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ गए जमीन के रेट; CM योगी ने किए कई बड़े ऐलान

उनकी सम्पति में सीमेंट कंपनी भी शामिल

राजा का जीवन सिर्फ विमान और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। उनकी संपत्ति में थाईलैंड के प्रमुख बैंक और एक सीमेंट कंपनी भी शामिल है, जो उनकी आय का एक बड़ा स्रोत है। उनके निजी जीवन की बात करें तो राजा महा वजीरालोंगकोर्न अब तक चार बार शादी कर चुके हैं। थाईलैंड के शाही परिवार में उनका स्थान बेहद प्रभावशाली है और उनकी संपत्ति का आकार भी इस प्रभाव को दर्शाता है। वह अपनी आलीशान जीवनशैली और भव्यता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने की अनूठी पहल, जानें क्या है इसका फायदा