India News (इंडिया न्यूज), Zakir Naik In Pakistan: भारत के मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक ने पाकिस्तान की धरती से इजरायल के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान में राजकीय अतिथि के तौर पर पहुंचा जाकिर नाइक ने मुसलमानों को भड़काना शुरू कर दिया है। इस बार उसके निशाने पर भारत नहीं बल्कि इजरायल है। जाकिर नाइक ने इजरायल के खिलाफ जिहाद की वकालत की है। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने ये नफरत फैलाने वाली बातें पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक कार्यक्रम में कहीं। जाकिर नाइक ने कार्यक्रम में बोलते हुए मुसलमानों को भड़काया। इस दौरान उसने कहा कि जब तक आखिरी यहूदी को नहीं हटा दिया जाता, तब तक इजरायल के खिलाफ जिहाद जारी रहना चाहिए। जाकिर नाइक ने यरुशलम में अल अक्सा मस्जिद का भी जिक्र किया और इसे इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थान बताया।

जिहाद के लिए लोगों को उकसाया

बता दें कि, गाजा पर बोलते हुए जाकिर नाइक ने कहा कि मेरे हिसाब से आज गाजा में मुसलमान जो कुछ भी कर रहे हैं, वो अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। वो दुनिया में इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थान अल अक्सा की रक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा नाइक ने कहा कि गाजा के मुसलमानों के लिए इजरायल के खिलाफ जिहाद में शामिल होना अनिवार्य है। उसने मुसलमानों को भड़काया और उनसे कहा कि जब तक इजरायल से आखिरी यहूदी नहीं निकल जाता, तब तक जिहाद जारी रखें। इस दौरान जाकिर नाइक ने देवबंदी विद्वान तकी उस्मानी के फतवे का भी समर्थन किया है। जिसमें इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही गई थी। हैरानी की बात यह है कि जाकिर नाइक का यह भड़काऊ बयान मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

31 साल का याराना, 45 साल की दुश्मनी और अब एक दुसरे को तबाह करने की खाई कसम, जानें इस मुस्लिम देश से Israel से दोस्ती की कहानी

राजकीय अतिथि के तौर पर पहुंचा है पाकिस्तान

जाकिर नाइक को पाकिस्तान सरकार ने राजकीय अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। नाइक अपने एक महीने के दौरे के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गया है। अपने दौरे के दौरान जाकिर नाइक कराची, इस्लामाबाद और लाहौर में व्याख्यान देगा। यह तय है कि इस दौरे के पीछे पाकिस्तान की कोई साजिश है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के सहयोगी राणा मशूद खुद एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। इससे पहले 1992 में जाकिर नाइक पाकिस्तान आया था। उस समय उसकी मुलाकात धार्मिक विद्वान डॉ. इसरार अहमद से हुई थी। अब करीब तीन दशक बाद जाकिर नाइक पाकिस्तान गया है।

हार मान चूका था ईरान? अचानक कहां से आई इतनी हिम्मत की आसमान से बरसने लगा मौत, भारत का ये दोस्त निकला मास्टरमाइंड