India News (इंडिया न्यूज), Zelensky On Putin: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं और अब इस संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला बयान आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘बहुत जल्द मरने वाले हैं’। उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और यह एक सच्चाई है। इसके साथ ही सब कुछ खत्म हो जाएगा।’
पिछले कुछ सालों में व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जाती रही हैं। द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पुतिन का चेहरा अक्सर कुछ समय के लिए सूजा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा उन्हें कई बार सार्वजनिक बैठकों में कुर्सी पकड़कर बैठे देखा गया है। उनके हाथ-पैरों में अनियंत्रित हरकतें और शरीर में कंपन भी देखी गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियाँ हैं। साल 2022 में एक मीटिंग के दौरान उनका झुका हुआ पोस्चर, टेबल पकड़ना और लड़खड़ाती आवाज़ इस बात की ओर इशारा करती है कि उनका स्वास्थ्य वाकई ठीक नहीं है।
Zelensky On Putin (जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा)
जेलेंस्की का यह बयान न केवल स्वास्थ्य संबंधी टिप्पणी है, बल्कि इसे राजनीतिक मनोवैज्ञानिक हमला भी माना जा रहा है। यह बयान पुतिन पर दबाव बनाने और रूसी सत्ता के आंतरिक ढांचे को हिलाने की रणनीतिक चाल हो सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन के साथ रूस के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त के 30 दिन का युद्धविराम स्वीकार करना चाहिए। मैक्रों ने यूक्रेन के लिए 2.2 बिलियन डॉलर (करीब 2 बिलियन यूरो) की नई सैन्य सहायता की भी घोषणा की है।
हालांकि पुतिन की बीमारी या मौत के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जेलेंस्की का बयान इस बात का संकेत है कि यूक्रेन अब रूस को कमजोर मान रहा है। चाहे वह सैन्य स्तर पर हो या नेतृत्व के स्तर पर। पुतिन को लेकर वोलोदिमिर जेलेंस्की का बयान भले ही चौंकाने वाला हो, लेकिन यह रूस पर मानसिक और राजनीतिक दबाव बढ़ाने की यूक्रेन की स्पष्ट रणनीति है। अब देखना यह है कि इस बयान का अगला असर क्या होता है और क्या रूस की तरफ से कोई जवाबी बयान आता है।
घर में ही घुस गया सांड, बेड पर चढ़कर जमकर मचाया उत्पात, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला ला सका