होम / IPL 2022 MI vs RR second inning : मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 144 रन

IPL 2022 MI vs RR second inning : मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 144 रन

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : April 2, 2022, 7:31 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

IPL 2022 MI vs RR First Inning : IPL 2022 के 9वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals) के साथ मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। पहली पारी में राजस्थान की टीम ने बटलर की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए अब 194 रन बनाने हैं। दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।

Read More : IPL 2022 MI vs RR Update : जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी , लगाया शतक

(IPL 2022 MI vs RR second inning: Mumbai Indians scored 144 runs in 17 overs for the loss of 6 wickets)

ईशान व तिलक का अर्धशतक (Ishaan and Tilak’s half-centuries)

Mumbai के कप्तान रोहित शर्मा ने 10 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रेयान पराग के हाथों कैच आउट हुए। मुंबई को दूसरा झटका नवदीप सैनी ने अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh) को आउट करके दिया और उन्हें 5 रन पर कैच आउट करवा दिया। ईशान किशन ने 43 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली और वो ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। तिलक वर्मा ने आइपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली और उन्हें आर अश्विन ने आउट कर दिया। टिम डेविड 6 रन बनाकर जबकि डेनियल सैम्स बिना खाता खोले ही चहल की गेंद पर आउट हुए।

 

शतकीय पारी खेलने के बाद आउट हुए बटलर (Butler got out after scoring a century)

Read More : IPL 2022 MI vs RR Update : जोस बटलर की धमाकेदार पारी, लगाया अर्धशतक, राजस्थान के दो विकेट गिरे

यशस्वी (Yashasvi) का विकेट बुमराह को मिला और उनका कैच टिम डेविड ने लपका। देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) के बल्लेबाज से इस मैच में सिर्फ 7 रन निकले और वो मिल्स की गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) द्वारा लपके गए। बटलर ने अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर चौका लगाकर पूरा किया।

कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में 21 गेंदों पर 3 छक्के व एक चौके की मदद से 30 रन बनाए और वो पोलार्ड की गेंद पर कैच आउट हुए। बटलर ने 100 रन बनाए और बुमराह की गेंद पर वो बोल्ड हो गए जबकि आर अश्विन (R Ashwin) एक रन बनाकर रन आउट हो गए।

नवदीप सैनी दो रन बनाकर मिल्स की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। रेयान पराग भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की तरफ से पहली पारी में बुमराह (Bumrah) व मिल्स (Mills) को तीन-तीन जबकि पोलार्ड को एक विकेट मिला।

Read More : IPL 2022 MI vs RR Update : 30 रन बनाकर आउट हुए कप्तान संजू सैमसन

 

नवदीप सैनी को मिला मौका (Navdeep Saini got a chance)

राजस्थान की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। अंतिम ग्यारह से नाथन कूल्टर नाइल को बाहर किया गया और उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया गया। वहीं मुंबई की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि टीम के बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव फिट हो गए थे, लेकिन उन्हें इस मैच में मौका नहीं दिया गया।

(IPL 2022 MI vs RR second inning: Mumbai Indians scored 144 runs in 17 overs for the loss of 6 wickets)

 

Mumbai Indians Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

Rajasthan Royals Playing XI

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर, कप्तान)), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Read More : IPL 2022 MI vs RR toss : रोहित शर्मा ने जीता टास गेंदबाजी करने का लिया फैसला

Read More : IPL 2022 MI vs RR First Inning : जोस बटलर की शतकीय पारी के साथ राजस्थान ने 8 विकेट खोकर बनाए 193 रन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT