होम / IPL में ख़राब प्रदर्शन के बाद CSK के कप्तान MS Dhoni पंचायत चुनाव में कर रहे हैं अपनी ड्यूटी!

IPL में ख़राब प्रदर्शन के बाद CSK के कप्तान MS Dhoni पंचायत चुनाव में कर रहे हैं अपनी ड्यूटी!

India News Desk • LAST UPDATED : May 24, 2022, 8:29 pm IST

श्रेय आर्य:

IPL के सीजन 15 (IPL 2022) में CSK का सफर पूरा हो चुका है। इस सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही। 4 बार की चैंपियन टीम इस तरह का प्रदर्शन करेगी इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी इस बार चेन्नई सवालों से घिरी रही। यह पहला सीजन था जब धोनी की कप्तानी में CSK के खेल को लेकर इनती आलोचना हुई। अब सभी को यह पता है की धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और झारखंड में इस समय पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

हम आपको अगर कहें की धोनी (MS Dhoni) झारखंड में चल रहे चुनाव के लिए इलेक्शन ड्यूटी में लगे हुए हैं तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स हूबहू धोनी के जैसा ही दिख रहा है और फैंस भी इस शख्स को धोनी ही बता रहे हैं। तो जरा आइए हम भी आपको बताते हैं की आखिर यह पूरा मामला क्या है।

PHOTO हो रही है वायरल

IPL के खत्म होने के साथ ही एक वायरल फोटो के चलते धोनी (MS Dhoni) का नाम झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Election) से जुड़ गया है। दरअसल, रांची में चुनाव ड्यूटी के दौरान लोग एक शख्स को एमएस धोनी (MS Dhoni) समझ बैठे हैं।

धोनी के हूबहू शक्ल का ये शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है। वे चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहा है। विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है। उसके चेहरे की बनावट पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जैसी है।

IPL 2023 में भी खेलेंगे धोनी

इस सीजन के दौरान सभी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि क्या इस सीजन के बाद धोनी संयास तो नही ले लेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 में आखिरी मैच राजस्थान के खिलाफ खेला था। इसी मैच में धोनी (MS Dhoni) ने खुलासा किया था कि ये सीएसके के लिए उनका आखिरी मुकाबला नहीं वह आईपीएल में आगे भी खेलेंगे।

धोनी ने कहा था, ‘निश्चित रूप से, यह एक साधारण कारण है, चेन्नई में अपना आखिरी मुकाबला न खेलना और फैंस को धन्यवाद कहना अनुचित होगा। मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां एक टीम और एक व्यक्ति के रूप में मुझे बहुत प्यार और स्नेह मिला है। धोनी ने आगे कहा था, ‘अगले साल एक मौका होगा जहां टीमें यात्रा करेंगी। इसलिए यह उन सभी अलग-अलग जगहों के लिए धन्यवाद होगा जहां हम विभिन्न स्थानों पर खेलेंगे।

सीजन 15 में धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए मिला जुला रहा। टीम भले ही सीजन में कुछ खास ना कर सकी हो लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कई शानदार पारियां खेली. इस सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 14 मैचों में 33.14 की औसत से 232 रन बनाए।

इस सीजन में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया। अब जडेजा के हाथ से कप्तानी छीन जाने के बाद एमएस धोनी अगले सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर से कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।

IPL

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटे की तस्वीर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT