होम / मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

India News Desk • LAST UPDATED : May 9, 2022, 8:09 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है और अब उनकी टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है। मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से IPL 2022 से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा उनके ट्विटर हैंडल के जरिये दी गई।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे अहम खिलाड़ी थे, क्योंकि सूर्या ने इस सीजन में खेले 8 मुकाबलों में 42.39 के शानदार औसत से 303 रन बनाए थे। सूर्या इस साल मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका

SuryaKumar Yadav Injury Update

सूर्यकुमार यादव को 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में बाईं बांह में चोट लग गई थी। वह चोट इतनी गंभीर है कि सूर्यकुमार यादव IPL 2022 से ही बाहर हो चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

यह मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है। क्योंकि भारत को आईपीएल के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है, जिसमें भारत के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाडियों को आराम दिया जाना है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का भी चोटिल हो जाना भारत के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

IPL 2022

ये भी पढ़ें : RCB vs SRH मैच के कुछ शानदार पल, बैंगलोर ने 67 रन से जीता मैच

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CJI ने वकीलों को दिए तोहफा, अब मिलने वाली है ये सुविधाएं
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी-अखिलेश यादव गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज, कहा 2 लड़कों के बीच दोस्ती…Indianews
अक्षय कुमार की भतीजी Simar Bhatia संग रोमांस करेंगे Agastya Nanda! सच्ची घटना पर आधारित Ikkis से करेंगी डेब्यू -Indianews
Gyanvapi: ज्ञानवापी मामले में फैसला सुनाने वाले जज को आया इंटरनेशनल कॉल, दिया मौत की धमकी
मुफ्त डोसा, रैपिडो यात्रा और बीयर सहित कई चीजों पर छूट, बेंगलुरू में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया ऐलान
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस घोषणापत्र विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानें क्या कहा
Priyanka Chopra के प्रोडक्शन हाउस में बनी Women Of My Billion का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज -Indianews
ADVERTISEMENT