होम / Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में चार नाबलिग लड़कियां तालाब में डूबी, सबके पिता प्रवासी मजदूर, घरों में पसरा मातम

Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में चार नाबलिग लड़कियां तालाब में डूबी, सबके पिता प्रवासी मजदूर, घरों में पसरा मातम

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 21, 2023, 3:09 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Jharkhand, पलामू: झारखंड के पलामू जिले में एक स्कूल के पास एक तालाब में चार लड़कियां डूब गईं। सभी लड़कियों की उम्र 6 से 8 साल के बीच है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को सरजा गांव में हुई। मृतकों में दो लड़कियां एक ही परिवार से हैं। लड़कियों की पहचान अर्चना कुमारी, आराधना कुमारी, छाया खाखा और सालनी कुमारी के रूप में की गई। लड़कियों के लापता होने की खबर के बाद खोजबीन की गई और गुरुवार देर रात उनके शव तालाब से बरामद किए गए।

  • सभी स्कूल गई थी
  • इसके बाद घर नहीं लौटी
  • खोजने पर शव मिला

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया, “जब देर शाम तक चारों लड़कियां स्कूल से घर नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू हुई। परिजनों और ग्रामीणों को पता चला कि लड़कियों को आखिरी बार स्कूल के पास तालाब के पास देखा गया था। तालाब में डूबने की आशंका के बीच तलाश शुरू की गई। देर रात चारों के शव तालाब से बरामद किए गए।”

पिता प्रवासी मजदूर

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गई। पता चला कि लड़कियां खेलते समय तालाब की ओर गई थीं। सभी लड़कियों के पिता प्रवासी मजदूर है और दूसरे प्रदेशों में काम करते है। घर पर सिर्फ उनकी मां थी।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.