होम / Woman accuses father-in-law of rape: महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

Woman accuses father-in-law of rape: महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

India News Editor • LAST UPDATED : September 14, 2021, 6:39 am IST

इंडिया न्यूज, झारखंड

Woman accuses father-in-law of rape

झारखंड के गुमला जिले में एक महिला ने अपने ही पति पर अश्लील वीडियो बनाने व ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप (Woman accuses father-in-law of rape) लगाया है। महिला की लिखित शिकायत के बाद गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने महिला थाना, गुमला को जांच का निर्देश दे दिया है। भरनो की एक आदिवासी महिला ने गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व शादी करने के बाद ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पीड़िता सिसई कॉलेज में पढ़ाई करती थी। जहां सिसई प्रखंड का गोपाल भी पढ़ता था। इस दौरान गोपाल उसका पीछा किया करता था। 27 जनवरी, 2020 को जब पीड़िता शौच के लिए गयी, तो गोपाल उसके गांव पहुंच कर उसे चाकू का भय दिखा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद गोपाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे दिखा कर गोपाल अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती भी हो गयी थी। जिसे गोपाल ने दवा खिलाकर एवं एक बार निजी अस्पताल में गर्भपात कराया।

इस घटना के बाद गोपाल ने पीड़िता से डुम्बो मंदिर में शादी की। शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने कहा है कि 4 अगस्त, 2021 की रात्रि को गोपाल ने मेरे साथ मारपीट की। जिससे मैं काफी चोटिल हो गयी। उसी रात्रि को गोपाल के पिता ने कमरे में आकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि तुम्हारे कारण मेरे बेटे की शादी नहीं हो पा रही है। आरोपियों के द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

हमने पराली का हल तलाश लिया : केजरीवाल

Ram Vilas Paswan death Anniversary : JDU, सीएम नीतीश कुमार रामविलास पासवान की पुण्यतिथि समारोह में नहीं हुए शामिल

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
ADVERTISEMENT