India News (इंडिया न्यूज़),INCET Exam Cancelled: INCET यानी इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 2024) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इंडियन नेवी ने इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET Exam 2024) को रद्द कर दिया है। कारण बताते हुए इंडियन नेवी ने कहा कि अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परीक्षा रद्द की गई है। परीक्षा का नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि INCET परीक्षा 10 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक आयोजित की जानी थी।
INCET परीक्षा 2024 रद्द
भारतीय नौसेना ने एक नोटिस जारी कर INCET परीक्षा 2024 को रद्द करने की जानकारी साझा की। नोटिस में कहा गया, “अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से 10 से 14 सितंबर 2024 तक आयोजित होने वाली INCET (INCET 01/2024) परीक्षा रद्द कर दी गई है। नया परीक्षा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।”
HPCL Recruitment 2024: एचपीसीएल ने निकाली बंपर भर्ती, 7 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी, जानें पूरा डिटेल्स
भारतीय नौसेना में 794 पद
भारतीय नौसेना INCET परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 794 पदों को भरेगी। हाल ही में नौसेना ने MTS (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए रिक्तियों की संख्या 16 से बढ़ाकर 69 कर दी थी।
भारतीय नौसेना नाविक भर्ती
इस बीच, भारतीय नौसेना ने नवंबर 2024 बैच में SSR (मेडिकल असिस्टेंट) के लिए मेडिकल ब्रांच में नाविकों की भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 60 रुपये जीएसटी के साथ शुल्क देना होगा।
Madrassas of UP: यूपी के 513 मदरसों की मान्यता होगी खत्म, बोर्ड की बैठक में फैसला, जानें वजह?