<
Categories: जॉब

GDS Merit List 2026: भारतीय डाक जीडीएस रिजल्ट indiapostgdsonline.gov.in पर आज! ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result 2026 Merit List: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट आज जारी किए जाने की संभावना है. विभाग ने हाल ही में 28,636 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी, जिसके बाद अब उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है. संभावना है कि राज्यवार इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा.

हालांकि रिजल्ट की सटीक तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए मेरिट लिस्ट आज या मार्च के बाद किसी भी समय जारी हो सकती है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पद भरे जाएंगे. विज्ञापन संख्या 03/2025-26 के अंतर्गत कुल 28,636 रिक्तियां घोषित की गई हैं.

पात्रता मानदंड: उम्मीदवार का गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है. आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, जिसमें नियमानुसार छूट लागू होगी.

India Post GDS Result 2026 ऐसे करें चेक

India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
GDS Result 2026 के संबंधित लिंक का चयन करें.
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.
भविष्य के लिए फाइल डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें.

चयन प्रक्रिया: पूरी तरह मेरिट आधारित

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित होती है. कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। चयन के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

सर्कल-वाइज और कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)
यदि पहली मेरिट लिस्ट के बाद सभी पद नहीं भरते हैं, तो अतिरिक्त मेरिट सूची जारी की जा सकती है.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे:
10वीं की मार्कशीट
पहचान पत्र
जन्म तिथि का प्रमाण
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS/PwBD/ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

India Post GDS भर्ती 2026 लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST

Kunal Kamra: झूकेगा नहीं मैं! शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद, अपनी बात पर अटल कुणाल कामरा

Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…

Last Updated: April 10, 2026 13:45:10 IST