IndiaNews (इंडिया न्यूज), Government Jobs in April 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अप्रैल महीनें में कई सुनहरे मौके आये हैं। इस महीनें में कई सरकारी भर्तीयों का नोटिफिकेशन आया है। जिसमें 10वीं पास, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियर तक के लिए मौका आया है। SSC CHSL, SSC JE से लेकर रेलवे, बैंक और मेट्रो तक में सरकारी नौकरी का आई हुई है। यहां ऐसी कुछ सरकारी भर्ती 2024 की जानकारी दी गई है।
SSC CHSL Recruitment 2024
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC द्वारा संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (SSC CHSL 2024) का नोटिफिकेशन ssc.gov.in पर अप्रैल में आएगा। CHSL Exam के जरिए 12वीं पास किए युवाओं को ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘बी’ (गैर-राजपत्रित) नौकरी मिलती है। इसका एक्जाम जून-जुलाई 2024 में होगी। नोटिफिकेशन के साथ आवेदन अप्लाई करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएंगी।
SSC JE Recruitment 2024
कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर यानी SSC JE के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती की जाती है। जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2024 (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के लिए आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और ऑनलाइन फार्म अप्लाई करने की प्रक्रिया चल रही है। SSC JE Form 2024 अप्लाई करने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल रात 11 बजे तक है। 19 अप्रैल तक ऑनलाइन फीस पे कर सकते हैं।
BOI Recruitment 2024
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती लिए आवेदन मांगे गए हैं। बैंक ऑफ इंडिया में कुल 143 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कैंडिडेट्स के पास फॉर्म जमा करने का लास्ट डेट 10 अप्रैल तक का है। फिलहाल, एक्जाम और इंटरव्यू चरणों की निर्धारित डेट की घोषणा नहीं की गई है। सेलेक्शन के लिए ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू होगा।
UP Metro Recruitment 2024
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और अन्य जैसे विभिन्न कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों के लिए भर्ती आई हुई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। कैंडिडेट इस फार्म को अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। परीक्षा की संभावित तारीख 11, 12 और 14 मई 2024 है।