RRB ने ALP Answer Key 2026 जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. उम्मीदवार 20 मार्च शाम 5 बजे से rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर की देख सकेंगे.
RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी आंसर की कल जारी की जाएगी.
RRB ALP Answer Key 2026 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि RRB ALP Answer Key 2026 20 मार्च 2026 को जारी की जाएगी. यह खबर उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जो अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने का इंतजार कर रहे थे.
RRB के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और उनके उत्तर 20 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
यदि किसी उम्मीदवार को Answer Key में किसी भी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वे 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके साथ बैंक सेवा शुल्क भी लागू होगा। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो भुगतान की गई राशि (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दी जाएगी. यह रिफंड उसी खाते में भेजा जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था.
उम्मीदवार आपत्ति शुल्क का भुगतान कई माध्यमों से कर सकते हैं, जैसे:
डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Maestro, MasterCard, Visa, RuPay)
UPI
नेट बैंकिंग
मोबाइल बैंकिंग
RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “RRB ALP Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर दिखाई गई Answer Key को ध्यान से देखें.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
RRB ALP CBT (Computer Based Test) परीक्षा 13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. अब Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं.
RRB ALP Answer Key 2026 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और यदि जरूरत हो तो समय रहते आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर Answer Key जरूर चेक करें और आवश्यक कार्रवाई करें.
West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…
Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…