Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
Sarkari Naukri Punjab Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब & सिंध बैंक में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है.
Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो Punjab & Sind Bank आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों के लिए 1000 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी स्वीकार की जाएगी. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी आवेदक का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
इस भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित हो सके. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है. इसके बाद उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview), और स्थानीय भाषा में दक्षता के आधार पर परखा जाएगा. अंत में एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा.
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा. सामान्य और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे, जबकि SC/ST/OBC जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए यह सीमा 35% निर्धारित की गई है.
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है. SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 (साथ में टैक्स और अन्य चार्ज) है, जबकि सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 850 (साथ में टैक्स और पेमेंट गेटवे शुल्क) का भुगतान करना होगा. ध्यान रखें कि शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। नकद, चेक या अन्य ऑफलाइन माध्यमों से भुगतान मान्य नहीं होगा.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Punjab Sind Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई लिंक
Punjab Sind Bank Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं. सही तैयारी और समय पर आवेदन से आप इस मौके को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि में बदल सकते हैं.
Aaj Sone Ka Bhav 1 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…
Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…
UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…
FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…
IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…
LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…