SSC Exam Calendar 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे सीधे इस लिंक ssc.gov.in के जरिए देख सकते हैं.
SSC Exam Calendar 2026 Released: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने वर्ष 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में विभिन्न परीक्षाओं की संभावित विज्ञापन तिथि, आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा आयोजित होने का समय बताया गया है. उम्मीदवार यह कैलेंडर SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
SSC द्वारा जारी संभावित कैलेंडर में यह साफ किया गया है कि किस परीक्षा का नोटिफिकेशन कब आएगा, रजिस्ट्रेशन कब शुरू और खत्म होगा, साथ ही परीक्षा किस महीने आयोजित होने की संभावना है. इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को सही दिशा में प्लान करने में बड़ी मदद मिलेगी.
ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जामिनेशन 2026,
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 और
सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-XIV, 2026
इन सभी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू होकर अप्रैल 2026 में समाप्त होगी. इन परीक्षाओं का आयोजन मई से जून 2026 के बीच किए जाने की संभावना है.
वहीं कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2026,
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026 और
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2026
इनके लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होकर मई 2026 में खत्म होगी. इन परीक्षाओं का आयोजन जुलाई से सितंबर 2026 के बीच किया जा सकता है.
SSC कैलेंडर के अनुसार,
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार परीक्षा 2026: सितंबर से नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026: अक्टूबर से नवंबर 2026
CAPFs, NIA, SSF और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2027: जनवरी से मार्च 2027
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर मौजूद SSC Exam Calendar 2026 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां सभी संभावित तारीखें दिखाई देंगी.
भविष्य के लिए पेज का स्क्रीनशॉट या PDF सेव कर लें.
SSC कैलेंडर संभावित है, इसलिए परीक्षा तिथियों में बदलाव संभव है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…