<
Categories: जॉब

SBI SCO Recruitment 2025: State Bank of India में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1 लाख से भी ज्यादा मिलेगा वेतन, जानें कैसे करें आवेदन

SBI Specialist Officer Vacancy 2025: अगर आप भी SBI में नौकरी करने का सपना देखते है, तो यह खबर आपके लिए है.

SBI SCO Last Date 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो समय-समय पर योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर प्रदान करता है. यदि आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 63 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2025 कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा, बल्कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा. आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती के बारे में –

क्या है कुल पद और आयु सीमा?

बता दें कि इस सेक्टर में कुल 63 पद खाली है और आयु सीमा की बात करे तो इसमें न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है. वहीं आरक्षित वर्गों के लिए नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छुट है. जैसे कि OBC वर्गों के लिए 3 साल, SC/ST के लिए 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 साल.

शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक कौशल

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक है-

  • Graduation की डिग्री होनी चाहिए.
  • फाइनेंस से संबंधित किसी भी डिग्री/डिप्लोमा जैसे – MBA, PGDBA, PGDM, MMS (Finance), CA, CFA, ICWA होनी चाहिए.
  • योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव.
  • बैलेंस शीट तैयार करने, अप्रेज़ल, क्रेडिट प्रपोज़ल असेसमेंट और क्रेडिट मॉनिटरिंग का ज्ञान एवं कौशल आना चाहिए.

वेतनमान (SBI SCO Salary)

चयनित उम्मीदवारों को बैंक की ओर से आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा, जिसमें मासिक वेतन-  ₹85,920 – ₹1,05,280 होगी. इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

चयन प्रक्रिया (SBI SCO Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवार से ₹750 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा, वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए कोई शुल्क नहीं है.

कैसे करें अप्लाई (How to Apply)

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ और कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST