होम / 3 tips children improve life बच्चों को बताएं ये बातें सुधरेगा जीवन, जानिए

3 tips children improve life बच्चों को बताएं ये बातें सुधरेगा जीवन, जानिए

India News Editor • LAST UPDATED : March 9, 2022, 4:25 pm IST

 

Tell children these things will improve life, know बच्चों को बताएं ये बातें सुधरेगा जीवन, जानिए

इंडिया न्यूज।

3 tips children improve life: दस साल की आयु में बच्चे को अच्छी बातें बताना बहुत जरूरी है।(ase) बढ़ती उम्र में कई ऐसी बातें होती हैं, जो बच्चा घर से ही सीखता है। माता-पिता द्वारा बताई गई बातें उन्हें बाहरी दुनिया में भी एक अच्छा इंसान बनने में मदद करती हैं। इतना ही नहीं, जब आप बच्चे को कोई बात बताते या समझाते हैं तो आपको यह भी समझना चाहिए कि उसकी उम्र कितनी है।(children tips)

बच्चों को सीखाएं ये बातें

हर किसी का सम्मान करना
आपने अक्सर पैरेंट्स को यह कहते हुए सुना होगा कि वह लड़की है, तुम्हें उसकी रिसपेक्ट करनी चाहिए। लेकिन वास्तव में आपको उसे यह नहीं समझाना चाहिए, बल्कि उसे यह सिखाना चाहिए कि उसे लड़कियों और लड़कों दोनों का सम्मान करना चाहिए। वे बराबर हैं। कभी भी बच्चे को लिंग के आधार पर दूसरों की रिसपेक्ट करना ना सिखाएं। जिस तरह एक लड़की को सम्मान मिलना चाहिए, ठीक उसी तरह लड़का भी उस सम्मान का अधिकार है। इतना ही नहीं, बचपन से यह लिंग भेद की भावना आगे चलकर उसे परेशान कर सकती है। बड़े होकर अक्सर लड़के अधिक रफ एंड टफ होने का दिखावा करते हैं। इतना ही नहीं, इमोशनल होने या रोने को पुरूषों की भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि उनकी कमजोरी समझा जाता है। इसलिए बचपन से ही बच्चे को बराबरी का पाठ सिखाएं।

उन्हें उनकी बॉडी के बारे में बताएं

चाहे लड़की हो या लड़का, पैरेंट्स को हर बच्चे को दस साल की उम्र में उनके शरीर का बेसिक ज्ञान अवश्य देना चाहिए। यह एक ऐसी उम्र है, जब बच्चा तेजी से बड़ा होता है। आपको ना केवल उन्हें गुड टच व बैड टच के बारे में बताना चाहिए। बल्कि पर्सनल हाइजीन से जुड़ी कुछ बातें भी उनसे जरूर साझा करनी चाहिए। आप इसके लिए कुछ वीडियोज आदि का सहारा भी ले सकते हैं।(इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे नहीं होंगे एनीमिक)

ग्रेड से ज्यादा जरूरी है नॉलेज

कभी-कभी माता-पिता बच्चे के ग्रेड या मॉर्क्स से काफी नाराज हो जाते हैं जो उनकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते। हालांकि, एक अच्छा ग्रेड हमेशा अच्छी नॉलेज होने का साइन नहीं है। आपको अपने बच्चे को सिखाना चाहिए कि नॉलेज ग्रेड से ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपको उन्हें बताना चाहिए कि वह हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। यहां तक कि, अगर उनसे कोई गलती भी हो तो भी उन्हें इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हर गलती उन्हें कुछ नया सिखाती है।

read more: False Implication Case : हरियाणा के चार पुलिसकर्मियों को 5 व तीन-तीन साल की सजा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस घोषणापत्र विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानें क्या कहा
Priyanka Chopra के प्रोडक्शन हाउस में बनी Women Of My Billion का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज -Indianews
Lok Sabha Election 2024: चुनावी मौसम में बढ़ी बीयर की तस्करी, दिल्ली में मिली दोगुनी बोतलें-Indianews
आज Dipak Chauhan की दुल्हन बनेंगी Arti Singh, मुंबई के इस्कॉन मंदिर में लेंगे सात फेरे -Indianews
Jio के इस प्लान से बिगाड़ेगा Netflix और Amazon Prime का खेल! लेकर आया सबसे सस्ता OTT प्लान
अपने अंडे फ्रिज़ करवाना चाहती हैं Mrunal Thakur, जीवन के सबसे बुरे दिनों को किया याद -Indianews
Video: बुलेट ट्रेन का कामों में बढ़ा रफ्तार, अहमदाबाद-मुंबई प्रोजेक्ट का दूसरा स्टील ब्रिज हुआ तैयार
ADVERTISEMENT