इंडिया न्यूज़: (Vastu Shastra Tips on Plants) घर या काम की जगह पर अनेक लोग पौधे लगाना पसंद करते हैं। पौधे सिर्फ वातावरण को तरोताजा ही नहीं रखते बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे की सही दिशा घर, परिवार और जीवनशैली को अत्यधिक प्रभावित कर सकती है। वास्तु शास्त्र में दिशा के आधार पर ही सुख-समृद्धि निर्धारित होती है। ऐसे में घर में किस दिशा में पौधे लगाए जा रहें हैं, इसका विशेष ध्यान रखना जरुरी होता है। तो यहां जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में लगाए पौधें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधों की सही दिशा
- पौधों को किस दिशा में लगाया जाना चाहिए इसपर वास्तु का कहना है कि उत्तर और पूर्व दिशा पौधों के लिए सबसे अच्छी रहती है। इन दोनों ही दिशाओं में से किसी में भी पौधे लगाए जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे कभी भी दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम दिशा में नहीं लगाने चाहिए। इन दोनों ही दिशाओं में पौधे लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा घर में फैल सकती है। जिससे घर का वातावरण, खुशहाली और पारिवारिक माहौल भी प्रभावित हो सकता है।
- आप घर में कोई फल लगा रहें हैं तो वास्तु के अनुसार इस फल को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। फलों के पौधे इस दिशा में लगाने बेहद शुभ माने जाते हैं।
- अधिकतर लोग घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। तुलसी के पौधे को अगर घर की उत्तर दिशा में लगाया जाए तो वास्तु के अनुसार घर में खुशहाली आती है।
- अगर कोई कांटेदार पौधा है तो उसे कभी भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। उत्तर दिशा में कांटेदार पौधे लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।
- गुलाबी या लाल फूल वाले पौधों के लिए वास्तु दक्षिण-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी दिशा चुनने की सलाह देता है।