Vastu Tips for Tulsi: नए साल पर कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आपको अपने घर में एक खास पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाएं तो घर-परिवार खुशियों से भर जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाएंगे तो धन की कभी कमी नहीं होगी। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति भी बरकरार रहेगी। यही वजह है कि इस पौधे को लोग अकसर अपने घर में लगाते हैं। तो यहां जानिए धन प्राप्ति वाले इस पौधे के बारे में जिससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
तुलसी के पौधे को सही तरह से घर में लगाने का तरीका
- तुलसी का पौधा घर में ऐसी जगह पर लगाएं जो खुली हो और जहां पर रोशनी आती हो। यदि तुलसी के पौधे को घर के मंदिर में लगाते हैं तो ये और भी शुभ माना जाता है।
- नए साल पर घर में जिस पौधे को लगाने की बात हो रही है, वह तुलसी का पौधा है। इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। ध्यान रहे कि इसे घर की छत पर न लगाएं।
- इस पौधे से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। तुलसी के इस पौधे को घर के आंगन के साथ-साथ बालकनी में भी लगाया जा सकता है।
- इस पौधे के आसपास कभी भी भगवान शिव या गणेश जी की तस्वीर और मूर्ति नहीं लगाई जाती है।
- तुलसी के आसपास ऐसी कोई वस्तु न रखें जिससे घर में अशुभ होने की आशंका हो। तुलसी जी के आसपास झाड़ू या डस्टबिन नहीं रखनी चाहिए।
- तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि दक्षिण दिशा पितरों की होती है। यदि आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाने जा रहे हैं तो इसे उत्तर दिशा में ही लगाएं।
- ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को जमीन में न लगाएं। इसे गमले में ही लगाएं।
- तुलसी बिन मौसम सूखने लगे तो घर पर संकट आने की संभावना बढ़ जाती है। तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। इसी वजह से तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप भी कहा जाता है। इस वजह से घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन की कमी नहीं होती है।