होम / Harmful Curd Combination: दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Harmful Curd Combination: दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : May 31, 2023, 11:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Harmful Curd Combination , दिल्ली: दही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B6, विटामिन-B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दही के साथ कुछ चीज़ों को खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं पाचन, स्किन या अन्य समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

ऑयली फूड्स

अक्सर लोग पराठे, भटूरे या पूरी के साथ दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। अगर आप आयली फूड्स के साथ दही खाते हैं, तो इससे आपको दिनभर आलस आता रहता है। इसलिए इन फूड्स को एकसाथ खाने की गलती न करें।

खट्टे फल

दही के साथ खट्टे फलों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि दही के साथ खाएंगे, तो इससे आपका पाचन प्रभावित होता है।

आम

आम में गर्म प्रकृति के गुण पाए जाते हैं और दही में शीतल। जब आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे, तो ये फूड्स आपके शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं। दही और आम एकसाथ खाने से स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है।

मछली

मछली और दही को एकसाथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में मछली और दही एक साथ शामिल करते हैं, तो आपको अपच की समस्या हो सकती है

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में जाकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के कई करोड़पति उम्मीदवार आजमा रहे अपना किस्मत, जानें किसके पास कितनी है संपत्ति-Indianews
Dry Skin Care: चेहरे के साथ हाथ पैरों का भी रखें ध्यान, इन चीजों का करें इस्तेमाल – Indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में भरेंगे हुंकार, ये बड़े नेता रहेंगे मंच पर मौजूद
Weather Update: तेज हवाओं के साथ दिल्ली-NCR पर मंडराएंगे काले बादल, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम- indianews
Puja Path Niyam: हिंदू धर्म में है पूजा का समय तय, इस गलती से भगवान होंगे नाराज
S Jaishankar: भारतीय लोकतंत्र के आलोचकों को एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा-Indianews
EVM VVPAT Case: वीवीपैट पर आज आएगा फैसला! सुप्रीम कोर्ट में 100% वेरिफिकेशन की मांग को लेकर याचिका दायर- indianews
ADVERTISEMENT