होम / गर्मियों में सेब का शेक पीना सेहत के लिए होता है हेल्दी, जाने इसकी ये रेसिपी

गर्मियों में सेब का शेक पीना सेहत के लिए होता है हेल्दी, जाने इसकी ये रेसिपी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 19, 2023, 9:43 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Apple Shake Recipe) गर्मियों के मौसम में जूस, शेक्स, शरबत सबसे ज्यादा पिए जाते है। इसके साथ ही मौसमी फलों का सेवन भी ज्यादा हो जाता है। वहीं, सदाबहार फल सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों में आप सेब के शेक का आनंद ले सकते हैं। तो यहां जानिए 4 लोगों के लिए एप्पल शेक बनाने का आसान तरीका।

सामग्री:

1 कप सेब, 1 कप बादाम का दूध, एक चुटकी दालचीनी पाउडर, आवश्यकता अनुसार फेंटी हुई क्रीम, बर्फ के टुकड़े।

विधि:

  • सबसे पहले सेब को धोकर काट लें।
  • एक ब्लेंडर में, सेब, बादाम का दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर गाढ़ा शेक बना लें।
  • अब इसमें फेंटी हुई क्रीम डालें।
  • दालचीनी पाउडर छिड़कें और ठंडा-ठंडा इसका आनंद लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT