होम / Home Decor : दीवार पर भी लगा सकते हैं ढेरों पौधे

Home Decor : दीवार पर भी लगा सकते हैं ढेरों पौधे

Mukta • LAST UPDATED : September 22, 2021, 8:21 am IST

Home Decor इस तरह बनाये अपना vertical garden
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
आज के समय में महिलाएं अपने होम डेकोर पर काफी ध्यान देती हैं। वैसे तो घर को सजाने के लिए आपको कई आप्शंस मिल जाएंगे, लेकिन नेचुरल ब्यूटी से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता। शायद यही कारण है कि इन दिनों घर में प्लांट्स को रखने का चलन काफी बढ़ गया है। यह ना सिर्फ आपके घर को अधिक खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि घर के भीतर की हवा को नेचुरली प्यूरिफाई भी करते हैं। हो सकता है कि आप भी अपने होम डेकोर में प्लांट्स को शामिल करने का मन बना रही हों, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप इन्हें हैंग करें या फिर बालकनी में पौधों को रखें। अगर आप चाहें तो घर के भीतर एक वर्टिकल गार्डन प्लान कर सकती हैं। वर्टिकल गार्डन के रूप में प्लांट्स को प्लेस करने से आपका घर काफी यूनिक और ब्यूटीफुल नजर आता है। अगर आप ऐसा करती हैं तो इसके बाद आपको अलग से होम डेकोर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्टिकल प्लांटिंग का आईडिया यकीनन काफी यूनिक है, लेकिन ऐसा करने से पहले आपको कुछ बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आजकल वर्टिकल गार्डन का चलन बहुत ज्यादा है।

vertical garden का चलन सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि पब्लिक जगहों पर भी बढ़ा

वर्टिकल गार्डन का चलन पिछले कुछ समय में सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि पब्लिक जगहों पर भी बढ़ा है। अलग-अलग तरीकों से आप किसी भी सूनी दीवार को हरियाली से भर सकते हैं। वर्टिकल गार्डन सेटअप करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। बहुत से लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खुद स्टैंड आदि तैयार कराते हैं तो वहीं कई लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट से पहले से तैयार वर्टिकल गार्डन सेटअप खरीद लेते हैं। आप किसी भी तरह का सेटअप करें, लेकिन कुछ बेसिक बातें हैं जो आपको हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।

vertical garden

इस तरह से लगाएं वर्टिकल गार्डन

ग्रिल पर लगाएं गमले:

अगर आपकी बालकनी में पहले से ही ग्रिल हैं या फिर ऐसी कोई जगह है, जहां पर बड़ी ग्रिल है तो आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस हुक वाले गमले लेने हैं। वर्टिकल गार्डन के लिए आपको बहुत से छोटे गमले मिल जायेंगे, जिनमें पहले से एक हुक या हैंडल लगा आता है। इसकी मदद से आप इन्हें ग्रिल पर लगा सकते हैं। अपने ग्रिल की लम्बाई-चौड़ाई के हिसाब से आप गमले खरीद लें।

बनवा सकते हैं लोहे या लकड़ी का फ्रेम:

अगर आपके पास इतनी जगह है कि आप लकड़ी का स्टैंड रख सकते हैं तो आप स्टैंड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से लकड़ी का स्टैंड बनवाकर, आप इसमें गमले लगा सकते हैं। लकड़ी के स्टैंड के लिए आप मिट्टी या सेरेमिक के भी छोटे गमले ले सकते हैं। इन गमलों की कीमत आपको 20 रुपए से 100 रुपए तक पड़ेगी।

Read Also : Secret Of Making Soft Chapatis

लोहे का भी फ्रेम बनवा सकते हैं

इसी तरह, अगर आप चाहें तो लोहे का भी फ्रेम बनवा सकते हैं। इस फ्रेम में चारों तरफ लोहे की मोटी पट्टियां होती हैं और इस पैनल के बीच में लोहे की पतली तारों से जाली बनाई होती है। आप इस फ्रेम को अपनी बालकनी या घर की किसी अन्य दीवार पर फिट करवा सकते हैं। फ्रेम बनवाने के बाद आप ऐसे गमले चुनें, जिन्हें पौधा लगाने के बाद इस फ्रेम पर आसानी से लगाया जा सके।

vertical garden
अगर आप खुद लकड़ी या लोहे का फ्रेम बनवा रहे हैं तो इसे दीवार की लम्बाई-चौड़ाई के हिसाब से बनवा सकते हैं। इससे आपका खर्च उसी हिसाब से आएगा, जितना बड़ा आप फ्रेम बनवाते हैं।

Read Also : जाने क्यों खाते में क्यों नहीं आ रही LPG Cylinder Subsidy

आनलाइन खरीद सकते हैं वर्टिकल गार्डन सेटअप:

अगर कोई खुद से सेटअप नहीं बनवाना चाहता है तो वे अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी जगहों से पहले से तैयार सेटअप भी खरीद सकते हैं। एक छोटे सेटअप की कीमत आपको 1000 रुपए से 1200 रुपए तक पड़ेगी। आॅनलाइन आपको जो सेटअप मिलता है, उसे लगाने के लिए पैकेज के साथ एक मैन्युअल आता है। जिसकी मदद से आप अपना सेटअप कर सकते हैं।

vertical garden

इन बातों का रखें ध्यान:

सिर्फ वर्टिकल गार्डन का सेटअप ही नहीं बल्कि आप कैसा पॉटिंग मिक्स बनाते हैं, क्या पौधे लगाते हैं, इन बातों पर भी ध्यान देना जरुरी है।
पॉटिंग मिक्स के लिए ज्यादा से ज्यादा कोकोपीट और खाद का इस्तेमाल करें।
ऐसे पौधों को एक साथ लगाएं जिनमें एक बराबर धूप और तापमान की जरूरत पड़ती हो।
ऐसी जगह चुनें जो बारिश से सुरक्षित हो। लेकिन पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए।
नियमित रूप से पानी दें क्योंकि गमले छोटे होने के कारण ज्यादा समय तक नमी नहीं रहती है।
आप गार्डन कहां सेटअप कर रहे हैं, उसके अनुसार पौधे लगाएं। इंडोर और आउटडोर का खास ख्याल रखें।
हमेशा ऐसे पौधे लगाएं जो ज्यादा न बढ़ते हों।
जिस भी दीवार पर आप वर्टिकल गार्डन सेटअप कर रहें हैं, उस पर पहले कोई प्लास्टिक शीट लगा सकते हैं ताकि सीलन न हो।

Connect With Us: Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT