India News (इंडिया न्यूज), Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक झटका देने वाली खबर है। अब आप ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद कई चीजों को वापस नहीं कर सकेंगें। ऐसा ही कुछ दावा आज कल सोशल मीड़िया पर किया जा रहा। क्या ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों ने अपनी पॉलिसी में चेज किया है। आइये आपको बताते हैं आखिर इस बात में सच्चाई क्या है?

क्या है हकीकत?

आज के समय में तो लगभग हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करता ही है। कंपनियों के इस नियम को लेकर सोशल मीड़िया पर भी कई तरह की खबरें चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अब इलेक्ट्रॉनिक सामान अब वापस नहीं होंगे। इन सभी फर्जी दावों का हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।

अमेजन या फ्लिपकार्ट ने की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है न ही उन्होंने कोई अपने पॉलिसी में बदलाव किया है। इस लिये आप अपने मन से ये डर निकाल दें और जम कर शॉपिंग करें। हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें रिटर्न नहीं किया जा सकता। इन्हें थोड़ी सावधानी से खरीदें और खरीदने से पहले टर्म एंड कंडिशन चेक कर लें।

ये भी पढ़ें-