इंडिया न्यूज़: (Mango Barfi Recipe) खाना खाने के बाद मीठा खाना आमतौर पर सभी लोगों को ही पसंद आता है। अगर आप घर पर बना मीठा खाना चाहते हैं तो आम से बर्फी जरुर ट्राई कर सकते हैं। बता दें कि आम से बनी हर तरह की डिशेज जैसे आम पना, मैंगो शेक, आइसक्रीम या मैंगो स्मूदी हर कोई खाना पसंद करता है, लेकिन आम से बनी बर्फी का स्वाद और मजा कुछ अलग ही है। तो यहां जानिए 4 लोगों के लिए आम से बनी बर्फी बनाने का ये आसान तरीका।
सामग्री:
4-5 ताजे आम का रस (पल्प), 1 कप मावा (खोया), 1 कप खांड, 1 टीस्पून इलायची पाउडर, 1/2 कप काजू, बादम और पिस्ता के टुकड़े गार्निशिंग के लिए।
विधि:
- सबसे पहले आम का रस एक नॉनस्टिक कड़ाही में डालें और पकने दें। थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते जाएं और उसे गाढ़ा होने दें।
- मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा हो जाए या जब आम का पल्प किनारे छोड़ने लगे, तब इसमें मावा डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए पका लें। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा समय न पकाएं वरना आम की बर्फी सख्त बनेगी।
- अब गैस बंद करके मिश्रण को 2 से 3 मिनट और चलाएं। तैयार मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद फिर इसमें इलायची पाउडर और 2 से 2.5 कप खांड डालकर मिक्स करें और नर्म आटे जैसा गूंथ लें।
- अब बर्फी जमाने वाली ट्रे में या किसी प्लेट में थोड़ी सी खांड डालकर अच्छी तरह ग्रीस कर लें। हाथों की सहायता से फैलाएं। इसके ऊपर कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालकर इसे हल्के हाथ से दबा दें और करीब 1 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें।
- बर्फी के सेट हो जाने के बाद उसे टुकड़ों में काट लें। खांड से बनी इस मैंगो बर्फी का स्वाद काफी अलग है।