Vastu Tips: ऐसा माना जाता है कि घर में मछली रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो एक खास मछली है जिसे एक खास दिशा में रखने से घर के सदस्यों की तरक्की पक्की है। तो यहां जानिए इस मछली के बारे में, जिसे घर में एक खास दिशा में रखने से आपको तरक्की नसीब होगी।

एरोवाना मछली बनाएगी धनवान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एरोवाना मछली को घर में जरूर रखना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की तरक्की होना तय हो जाता है। कहते हैं कि इस मछली के घर में होने से सदस्य निरोग रहते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होना स्वाभाविक हो जाता है। हालांकि, इस मछली को एक खास दिशा में रखेंगे तभी परिवार को फायदा मिलेगा।

पूर्व दिशा में रखें मछली का टैंक

कुछ लोग घर में मछली पालने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में इसका एक और तरीका है। आप एरोवाना मछली की मूर्ति भी घर ला कर रख सकते हैं। मछली की इस मूर्ति के मुंह में एक सिक्का जरूर होना चाहिए। इस मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में या पूर्व दिशा में ही स्थापित करना है तभी इसका सकारात्मक असर परिवार पर होगा। असली मछली का टैंक भी इसी दिशा में ही रखना है। बता दें कि एरोवाना मछली को सबसे पहले भूकंप के आने का एहसास होता है। यही मछली वैज्ञानिकों को भूकंप की पूर्व सूचना देती है।