होम / Keise banaye Papeete Ka Halva अगर मीठा खाने का है मन तो ऐसे बनाएं पपीते का हल्वा

Keise banaye Papeete Ka Halva अगर मीठा खाने का है मन तो ऐसे बनाएं पपीते का हल्वा

Mukta • LAST UPDATED : November 5, 2021, 12:00 pm IST

Keise banaye Papeete Ka Halva आपने अभी तक सूजी का हल्वा, मूंग दाल का हल्वा व बेसन के हल्वे बारे ही ज्यादा सुना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि पपीते का भी हल्वा बन सकता है। जो खाने में बहुत स्वाद होता है।

पपीते का हल्वा बनाने की सामग्री (Keise banaye Papeete Ka Halva)

कच्चा पपीता- 1
फुलक्रीम दूध- 250 ग्राम
देशी घी- 3 टेबल स्पून
गुड़- 1 कप
काजू- 8-10
बादाम- 6-8
किशमिश- 9-10
नारियल का बुरादा- 1 टेबल स्पून
इलाइची पाउडर- 1/4 टेबल स्पून

हल्वा बनाने की विधि (Keise banaye Papeete Ka Halva)

पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पपीते का छिलका उतारकर उसे धो लें और साथ ही इसके बीज भी निकाल लें। अब इस पपीते को धोकर इसे कद्दूकस कर लें। काजू और बादाम को भी बारीक-बारीक काट लें। आप चाहे तो पका पपीता भी इस्तेमाल कर सकती है।
अब गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही चढ़ाए और इसमें देशी घी डालें और पिघलने दें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालें और चलाते हुए भुने।
जब पपीता अच्छे से भून जाए तो इसमें दूध डालें और पपीते को दूध के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं।

(Keise banaye Papeete Ka Halva)

एक गैस पर मध्यम आंच पर एक दूसरे बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें और उसमें गुड़ डालें और पकाएं। जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए और पानी के साथ मिल भी जाए तो गैस बंद कर दें। आप चाहे तो गुड़ की जगह चीनी भी इस्तेमाल कर सकती है।
जब पपीते में दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें पिघला हुआ गुड़ की तैयार एक तार की चाशनी को डालें। अब इसे साथ में पकाएं जिससे की गुड़ गाढ़ा होकर पपीते के साथ मिक्स हो जाए।

(Keise banaye Papeete Ka Halva)

गैस में धीमी आंच पर एक पैन चढ़ाए और इसमें एक टेबल स्पून देशी घी डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें काजू, बादाम, किशमिश, और गरी का बुरादा डालें। जब ड्राई फ्रूट गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें तैयार पपीते के हलवे में डालें और मिलाएं।
तैयार है आपका टेस्टी पपीते का हलवा। इसे आप किसी भी समय बना सकते हैं। फिर चाहे कोई त्यौहार हो या फिर चाहे किसी मेहमान के लिए।

(Keise banaye Papeete Ka Halva)

Read Also : Bhai Dooj 2021 Status Messages

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के हुए दो फाड़? कप्तान हार्दिक पंड्या की हो रही आलोचना
Bihar Politics: बिहार में इंडि गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पप्पू यादव के बदले बोल, पूर्णिया सीट को लेकर कही ये बात
Lok Sabha Elections 2024: 44% मौजूदा सांसदों पर आपराधिक केस, 5% अरबपति, क्या कहती है ADR रिपोर्ट
R Madhavan ने रहना है तेरे दिल में की शूटिंग से खास यादें की शेयर, पत्नी को लेकर सुनाया स्पेशल किस्सा
Bill Gates and PM Modi Interaction: बिल गेट्स और पीएम मोदी की खास मुलाकात, नीलगिरि चाय और पश्मीना के साथ दिया ये तोहफा
J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
ADVERTISEMENT