होम / इन ऐपों के जरिए फ्री में सीखें अंग्रेजी बोलना

इन ऐपों के जरिए फ्री में सीखें अंग्रेजी बोलना

Suman Tiwari • LAST UPDATED : April 26, 2022, 10:09 am IST

इंडिया न्यूज:
आज के समय में अंग्रेजी भाषा सबकी पहली जरूरत बन गई है। यह सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि भविष्य का बूस्टर डोज है। जिसकी अंग्रेजी अच्छी है उसकी शान में चार चांद तो लगते ही हैं, साथ ही करियर में बढ़ौतरी भी होती है। कई लोग अंग्रेजी न आने की वजह से उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते जहां वे जाना चाहते हैं।

वहीं कुछ लोगों को अंग्रेजी आती है, लेकिन उनको वो माहौल नहीं मिलता जहां वे प्रैक्टिस कर सकें। पर आज की डिजिटल दुनिया ने ऐसे कई फ्री ऐप दिए हैं, जिनसे अंग्रेजी लिखने और बोलने दोनों की प्रैक्टिस आसानी से हो जाती है। यह वे ऐप हैं जहां मस्ती-मजाक के साथ अंग्रेजी सीखी जा सकती है। अब अंग्रेजी सीखने के वे पुराने तरीके गए जब कोचिंग में हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, अब आप ऐप की मदद से चुटकियों में अंग्रेजी सीख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन ऐपों के बारे में।

हेलो टॉक : प्ले स्टोर से इस ऐप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप दुनिया भर के नेटिव स्पीकर्स का गढ़ है। यह लैंग्वेज एक्सचेंज ऐप है। यहां आप जिस भाषा को सीखना चाहते हैं, उस भाषा के लोगों के साथ दोस्ती कर सकते हैं और फ्री में लैंग्वेज सीख सकते हैं। इस ऐप पर आप ऑडियो, वीडियो और वॉइस कॉल कर सकते हैं। साथ ही ग्रामर ठीक करने लिए भी टूल दिया गया है।

इन ऐपों के जरिए फ्री में सीखें अंग्रेजी बोलना

केक ऐप: यह रियल टाइम इंग्लिश ऐप है। यहां आपको इंग्लिश में वीडियो और आॅडियो मिलेंगे, जिनसे आप एक्सप्रेशन के साथ इंग्लिश सीख सकते हैं। अंग्रेजी का एक्सपर्ट ढूंढ कर उसके साथ बात कर सकते हैं। कुछ क्विज भी दी जाती हैं, जिन्हें सुलझाकर आप अपनी शब्दावली ठीक कर सकते हैं। जब आपके इंग्लिश के शब्द ज्यादा होंगे तो बोलने में भी उतनी ही आसानी होगी। इन सभी ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले आप यह तय करें कि आपको इंग्लिश सीखनी क्यों है। जब आपको क्यों का जवाब मिल जाएगा तब आप पूरी लगन के साथ इस भाषा को खेल-खेल में सीखेंगे। अगर किसी के दबाव में काम करेंगे तो किसी भी लैंग्वेज को ठीक से नहीं सीख पाएंगे।

लिंगो ब्लाब्ला: यह इंग्लिश प्रैक्टिस का ऐसा ऐप है जो एनीटाइम, एनीवेयर की तर्ज पर काम करता है। इस ऐप पर आप किसी पार्टनर को खोज कर उसके साथ वन आॅन वन कॉल कर सकते हैं। ग्रामर के रूल्स रटने और सैट पैटर्न पर चलते हमें बरसो बीत गए, लेकिन लैंग्वेज के लिए लिखने से ज्यादा बोलने और सुनने की जरूरत है। इस ऐप पर बोलकर भाषा ठीक कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात की यह ऐप फ्री है। आप मुफ्त में और खेल-खेल भाषा को ठीक कर सकते हैं।

ओपन टॉक: यह एक फ्री इंग्लिश स्पीकिंग प्रैक्टिस ऐप है। इस ऐप को बस प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। इसमें वेरिफाइड इंग्लिश स्पीकर्स होते हैं जो आपकी इंग्लिश को ठीक करते हैं। चूंकि यह सोशल ऐप है। ऐसे में अनजान लोग आपको परेशान भी कर सकते हैं, तो इन्हें ब्लॉक करने की भी सुविधा है।

इंग्लिश कॉन्वर्जेशन: इस ऐप की खासियत यह है कि इसमें आप रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इसमें दो पार्टनर दिए जाते हैं, जिनकी बातचीत का रिकॉर्डेड आॅडियो सुनाया जाता है फिर प्रैक्टिस करने को कहा जाता है। जब आप प्रैक्टिस करते हैं तब एक लाइन एप का व्यक्ति बोलता है उसका जवाब आप बोलेंगे। इस तरह बात-बात में इंग्लिश सीखी जाती है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi mayoral polls: 26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित, अभी तक कोई पीठासीन अधिकारी नहीं नियुक्त- Indianews
सत्ता में आने के लिए बड़ा रोल निभाएगा दूसरा चरण, समझिए हर सीट का सियासी समीकरण
Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास कर रहा यह काम-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
ADVERTISEMENT