होम / Leucistic Common Kingfisher Bird : भारत में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ पक्षी

Leucistic Common Kingfisher Bird : भारत में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ पक्षी

India News Editor • LAST UPDATED : October 5, 2021, 10:23 am IST

Leucistic Common Kingfisher Bird  Such a Rare Bird Seen For The First Time In India

पूरे विश्व में ब्रिटेन और ब्राजील के बाद राजस्थान के उदयपुर में नजर आया
इंडिया न्यूज, राजस्थान:

leucistic Common Kingfisher Bird : राजस्थान के उदयपुर यानि भारत में पहली बार ल्यूसिस्टिक कॉमन किंगफिशर पक्षी को देखा गया है। यह दुर्लभ पक्षी की बात की जाए तो अब तक यह दुनिया में 2 बार देखा गया है। लेकिन इस बार इस पक्षी ने भारत की भी यात्रा कर डाली। जी हां! इस बार राजस्थान के उदयपुर के 2 बर्ड वॉचर भानु प्रताप सिंह और विधान द्विवेदी ने इसे देखा है। दोनों ने भारत में पहली बार इस किंगफिशर की साइटिंग डांगियों की हुंदर गांव स्थित रेड सैल्यूट फार्म में की थी, जबकि घोंसला गांव के ही तालाब पर मिला है। यह पक्षी विश्व में पहली बार यूनाइटेड किंगडम और दूसरी बार ब्राजील में देखा गया था। तीसरी बार भारत में दिखा है।

पक्षी विशेषज्ञों से साइटिंग की मिली जानकारी

भानु प्रताप सिंह और विधान द्विवेदी ने बताया कि इसे 3 अगस्त की सुबह 6.19 बजे पहली बार देखा। इसके बाद उन्होंने इस किंगफिशर के फोटो और वीडियो क्लिक कर और पक्षी विशेषज्ञों से संपर्क कर इसकी साइटिंग के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने विशेषज्ञों की सहायता से रिसर्च पेपर तैयार कर इंडियन बर्ड वेबसाइट पर इसे भेजा।

Also Read : Rahul Gandhi : कांग्रेस का सत्याग्रह नहीं रुकेगा

Leucistic Common Kingfisher Bird की साइटिंग वास्तव में उपलब्धि

राजपूताना सोसायटी आफ नेचुरल हिस्ट्री के संस्थापक और भरतपुर के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सत्यप्रकाश मेहरा ने कहा कि उदयपुर की जैव विविधता के बीच ल्यूसिस्टिक कॉमन किंगफिशर की साइटिंग वास्तव में उपलब्धि है। इसे शोध पत्रिकाओं में स्थान मिलना ही चाहिए।

Leucistic Common Kingfisher Bird  की साइटिंग पर हर्ष

इधर, उदयपुर के पक्षी विशेषज्ञ और सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक डॉ. सतीश शर्मा ने ल्यूसिस्टिक कॉमन किंगफिशर की साइटिंग पर खुशी जताते हुए कहा कि शहर और आसपास की प्रदूषण मुक्त आबोहवा के कारण दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों की भी साइटिंग हो रही है।

Connect Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: ‘सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना – India News
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
Israel-Hamas war: हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली-अमेरिकी व्यक्ति का वीडियो किया जारी- Indianews
Inheritance Tax: भारत का 1985 तक था अपना विरासत कर, क्यों कर दिया गया समाप्त? – India News
Manipur: मणिपुर में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बरामद हुए ये घातक हथियार- Indianews
ADVERTISEMENT