India News (इंडिया न्यूज़), French Fries Recipe, मुंबई: अगर आपको स्नैक्स में कुरकुरे आलू पसंद हैं, तो नाश्ते में आपके लिए फ्रेंच फ्राइज शानदार ऑप्शन हो सकता है। आप बहुत कम समय में इसे तैयार कर सकते हैं। बच्चे-बड़े सभी फ्रेंच फ्राइज खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आप इसे घर पर खुद बना लें, तो कहने ही क्या! ये टमाटर केचअप या मेयोनेज़ के साथ भी काफी अच्छा लगता है। तो यहां जानिए फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि।
सामग्री:
- 500 ग्राम आलू,
- नमक आवश्यकतानुसार,
- 2 कप रिफाइंड तेल,
बनाने की विधि:
- इस आसान रेसिपी को तैयार करने के लिए आलू को सही तरीके से काट लें। ये न तो बहुत मोटे होने चाहिए और न ही बहुत पतले।
- कटे हुए आलू को बर्फ के ठंडे पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें, फिर आलू को डीप फ्राई करें, आंच धीमी रखें। जब ये कुरकुरे हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- इस पर नमक और काली मिर्च छिड़कें और केचअप के साथ गरमागरम परोसें।
Read Also: सावन के सोमवार व्रत में सेहतमंद रहने के लिए इन हेल्दी और टेस्टी डिशेज का करें सेवन (indianews.in)