होम / जबलपुर मे मिस्ट्री फीवर ने दी दस्तक, डॉक्टर्स की चिंता बढ़ी

जबलपुर मे मिस्ट्री फीवर ने दी दस्तक, डॉक्टर्स की चिंता बढ़ी

India News Editor • LAST UPDATED : September 11, 2021, 10:36 am IST

इंडिया न्यूज, जबलपुर:
जबलपुर जिले में बारिश की मार के साथ संक्रामक बीमारियां लगातार पैर पसार रही हैं। डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में डेंगू के अब तक 393 मरीज हो चुके हैं। साथ ही वायरल बीमारी भी आम लोगों को जकड़ रही है। इसमें मिस्ट्री फीवर का प्रकोप सबसे अधिक है, जो आम लोगों के साथ डॉक्टर्स की चिंता भी बढ़ा रहा है। इस बीमारी में मरीजों की प्लेटलेट्स अचानक गिर रही है। इसके मरीजों की तादाद हजारों में हो चुकी है। मौसमी बुखार और मिस्ट्री फीवर जिस तेजी से फैल रहा है, उसके बीच सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था भी बौनी साबित हो रही है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी तादाद में मरीज आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में वॉर्ड फुल हो चुके हैं. जमीन पर लिटा कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जिला अस्पताल के सभी वॉर्ड फुल
जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया में अमूमन सभी वार्ड फुल हैं। बच्चा वॉर्ड या अन्य सभी वॉर्ड में वायरल और डेंगू से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। सबसे बड़ी परेशानी प्लेटलेट्स की बनी हुई है। इस मिस्ट्री फीवर में मरीज की प्लेटलेट्स गिरकर अचानक नीचे जा रही है। मरीजों की संख्या इतनी ज़्यादा है कि प्लेटलेट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
ADVERTISEMENT