होम / Punjab election 2022: कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह दूलो का भतीजा भाजपा में शामिल

Punjab election 2022: कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह दूलो का भतीजा भाजपा में शामिल

India News Editor • LAST UPDATED : September 14, 2021, 8:31 am IST

Punjab election 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई बड़े नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे। डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेसी सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे व कांग्रेस के पूर्व ज्वाइंट सचिव पंजाब निर्मल सिंह दूलो (खन्ना) ने भाजपा का दामन थामा है। इसके अतिरिक्त कांग्रेसी कार्यकर्ता जय गोपाल वर्मा, कैप्टन रशपाल सिंह, अमरजीत मशाल, बलबीर सिंह, अमोलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जंग सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गंगा राम आदि खन्ना से अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
Punjab election 2022:  भाजपा की लोकप्रियता से कांग्रेस में बौखलाहट शर्मा
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेसी नेता भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फौज देखकर बौखलाए हुए हैं और भाजपा को रोकने की असफल कोशिश में भाजपा कार्यालयों तथा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। उनके पास भाजपा को रोकने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए वो पहले किसानों के नाम पर अपने गुंडा कार्यकतार्ओं से हमले करवा रहे थे, लेकिन अब लुधियाना में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटाले में कांग्रेसी नेताओं व ट्रस्ट के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने से बौखलाए कांग्रेसियों ने सीधे आमने-सामने की लड़ाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
BSF Recruitment 2024 Notification: BSF में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन, निकली बंपर भर्ती- Indianews
Iraq: इराक में आतंकवाद के 11 दोषियों को दी गई फांसी, पर क्यों एमनेस्टी इंटरनेशनल ने की निंदा?- Indianews
ADVERTISEMENT