होम / Karva Chauth के लिए Ranveer Singh अपने हाथों में रचाएंगे दीपिका के नाम की मेहंदी

Karva Chauth के लिए Ranveer Singh अपने हाथों में रचाएंगे दीपिका के नाम की मेहंदी

Prachi • LAST UPDATED : October 23, 2021, 8:52 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Karva Chauth: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। रणवीर अक्सर कई प्लेटफॉर्मस पर दीपिका से अपना प्यार इजहार करते रहते हैं। ऐसे में अब रणवीर ने खुलासा किया है कि वो इस करवाचौथ पर दीपिका को सरप्राइज देने वाले हैं।

रणवीर ने अपनी खूबसूरत सी पत्नी के लिए अपने हाथों में मेंहदी रचाई है और साथ ही कुछ ऐसा जो दीपिका ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, रणवीर सिंह आजकल अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) से धमाल मचा रहे हैं। जल्द ही शो में करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है।

(Karva Chauth) शो में Actress प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया नजर आएंगी

इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान ‘उड़ारियां’ की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) उर्फ ‘छोटी सरदारनी’ की मेहर नजर आएंगी। शो में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए हाथों पर मेहंदी लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह का यह वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। शो में यह भी खुलासा हुआ रणवीर सिंह इस करवाचौध दीपिका के लिए व्रत रखने वाले हैं।

निमृत कौर और प्रियंका चौधरी ‘The Big Picture’ के करवाचौथ स्पेशल एपिसोड (Karva Chauth Special) में रणवीर सिंह के हाथों पर दीपिका के नाम की मेंहदी लगाती दिख रही हैं। रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं कुछ समय पहले शो के प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि वो दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं।

Read More: IPL 2022 में अपनी टीम उतारेंगे दीपिका-रणवीर!

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT