होम / Rape incidents in India : 2020 में दुष्कर्म की 28,046 घटनाएं, रोज 77 महिलाओं से दरिंदगी

Rape incidents in India : 2020 में दुष्कर्म की 28,046 घटनाएं, रोज 77 महिलाओं से दरिंदगी

Vir Singh • LAST UPDATED : September 15, 2021, 12:32 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Rape incidents in India : देश में विशेषकर दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर विराम तो नहीं लग पाया है, लेकिन इस तरह का अपराध कम जरूर हुआ है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कि साल 2020 में हर दिन औसतन भारत भर में दुष्कर्म के लगभग 77 मामले दर्ज किए गए। वहीं, पूरे एक साल की बात करें तो दुष्कर्म की कुल 28,046 घटनाएं हुईं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने कहा है कि कुल मिलाकर, पिछले साल देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,71,503 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 4,05,326 था और वर्ष 2018 में 3,78,236 इस तरह के मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल मामलों में से 28,046 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। यानी कहा जा सकता है कि देश महिलाओं के खिलाफ अपराधों में मामूली गिरावट आई है। कुल पीड़ितों में से, 25,498 वयस्क थे, जबकि 2,655 की उम्र 18 साल से कम थी। वहीं, पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2019 में 32033, साल 2018 में 33356 और साल 2017 में 32557 मामले सामने आए थे। वहीं, साल 2016 में बलात्कार के 38947 मामले सामने आए थे। बता दें कि देश में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 23 मार्च से 31 मई, 2020 तक पूर्ण लॉकडाउन था जिसके चलते सार्वजनिक स्थलों पर आवाजाही बहुत सीमित थी। रिपोर्ट में कहा गया कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों, चोरी, सेंधमारी, डकैती और लूट के तहत दर्ज मामलों में कमी आई है।

Rape incidents : राजस्थान में सबसे ज्यादा वारदातें

एनसीआरबी के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष 2020 में दुष्कर्म के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर रहा है। राजस्थान में दुष्कर्म के सबसे अधिक 5,310 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश मे 2,769, मध्य प्रदेश में 2,339, महाराष्ट्र में 2,061 और असम में इस तरह की 1,657 घटनाएं सामने आई हैं।

Rape incidents : दिल्ली में 997 मामले दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले साल यहां दुष्कर्म के 997 मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी के आंकड़ों में बताया गया है कि वर्ष 2020 मे देश भर में एसिड अटैक के 105 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न से होने वाली मौतों के 6,966 मामले दर्ज किए गए थे।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT