होम / Snow Fall 2021 स्नोफॉल देखने का है मन तो इन जगहों का ले मजा

Snow Fall 2021 स्नोफॉल देखने का है मन तो इन जगहों का ले मजा

Sunita • LAST UPDATED : November 20, 2021, 12:24 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला।
Snow Fall 2021 मौसम कोई भी हो घूमना किसे नहीं पसंद है। दुनिया में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो किसी ना किसी कारण से घूमने नहीं जा पाते। बहुत से ऐसे लोग होते जो हर माह घूमना पसंद करते हैं तो कई साल में एक या दो बार। जैसे सर्दियों या गर्मी की छुट्टियों में। सर्दियों में घूमने का मजा तो बर्फबारी देखने में आता है।

ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें स्नोफॉल पसंद नहीं। कुछ लोग तो स्नोफॉल के लिए विदेश जाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां स्नोफॉल के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।

मुनस्यारी Snow Fall 2021

मुनस्यारी को ‘छोटा कश्मीर’ के रूप में भी जाना जाता है। ये हिमालय की तलहटी में बसा एक छोटा सा गांव है। इस हिल स्टेशन को उत्तराखंड की जान कहा जाता है। चारों तरफ घने जंगल और बफीर्ली चोटियों का अद्भुत नजारा यहां देखने को मिलता है। अगर आप भीड़ और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के शोर-शराबे से बचना चाहते हैं तो छुट्टी मनाने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और नहीं हो सकती।

पटनीटॉप

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप भारत के सबसे ठंडी जगहों में से एक है। 2,024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, पटनीटॉप चारों तरफ से घने देवदार के जंगलों से घिरा है। पटनीटॉप के साथ-साथ आप पास के एक और छोटे से हिल स्टेशन बटोटे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी जा सकते हैं। पटनीटॉप में बर्फबारी देखने के लिए अच्छा समय दिसम्बर से मार्च के बीच है।

कुफरी Snow Fall 2021

हिमाचल प्रदेश के कुफरी को पिछले कुछ सालों में ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। ये एक खूबसूरत हिल स्टेशनों के साथ ही राज्य के अन्य हिल स्टेशनों के भी करीब है। बर्फबारी और यहां का शांत वातावरण हर किसी को अपनी तरफ खींच लेता है।

कटाओ, सिक्किम

कटाओ, सिक्किम की तुलना स्विट्जरलैंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ की जाती है। स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। सर्दियों के मौसम में आप यहां स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, ट्यूबिंग जैसे सब तरह के गेम खेल सकते हैं। अगर कम बजट में पहाड़ों और बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो कटाओ जरूर जाएं।

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक गुलमर्ग है। यहां के खूबसूरत फूल, ठंडा मौसम और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आकर तरह-तरह के कश्मीरी पकवान खाए बिना कोई नहीं जाता। अगर आप भी बर्फ की चादर में लिपटी वादियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो गुलमर्ग जरूर जाएं।

धनौल्टी

उत्तराखंड के मसूरी में बसा धनौल्टी 2,286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित। धनौल्टी में भी आप बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। ओक और और देवदार के जंगलों से घिरा धनौल्टी भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह है। सर्द हवाओं के बीच बर्फबारी देखना चाहते हैं तो धनौल्टी जाएं। ये जगह, चंबा से मसूरी के रास्ते में पड़ती है। यहां से आप दून वैली के सुन्दर नजारे का मजा भी ले सकते हैं।

रूप कुंड

उत्तराखंड की एक बफीर्ली झील रूप कुंड है। इसे रहस्यमयी झील के रूप में भी जाना जाता है। 5,020 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगह यह इंसानों के कंकालों से घिरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह 90 के दशक में भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले अभियान दल का है।

तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश अगर आप प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत नजारों के साथ पहाड़ों और बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो तवांग जाएं। अगर आप आध्यात्मिक जगहों पर जाना चाहते है तो भी तवांग आपके लिए बेस्ट जगह है। बर्फ, नेचर और 400 साल पुराने बुद्ध मंदिर के बीच तवांग छुट्टी बिताने के लिए उपयुक्त जगह है।

सोनमर्ग Snow Fall 2021

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का है। आमतौर पर ज्यादा ऊंचाई पर जाने में सिरदर्द और सांस की तकलीफ की समस्या होने लगती है लेकिन सोनमर्ग में आपको ये दिक्कत नहीं महसूस होगी। ये काफी कम ऊंचाई पर स्थित है और सेहत को बिना नुकसान पहुंचाए आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

Read More : Almonds are Beneficial for the Skin Along with Health सेहत के साथ स्किन के लिए लाभदायक है बादाम

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें