होम / हरियाणा: 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश

हरियाणा: 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश

Amit Sood • LAST UPDATED : September 3, 2021, 6:53 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक लगाया गया है। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एसएस कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक लगाया गया है।
भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक लगाया गया है। आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया गया है। गौरव को एएसपी, असंध लगाया गया है। सिद्धांत जैन को एएसपी, महेंद्रगढ़ लगाया गया है। अमित को एएसपी, इंद्री लगाया गया है। हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी, महम लगाया गया है। कुलदीप सिंह को एएसपी, नरवाना लगाया गया है। मेधा भूषण को एएसपी, सांपला, रोहतक लगाया गया है। हिमाद्री कौशिक को एएसपी, बादली लगाया गया है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: अफजल गुरु के समर्थक…, मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर साधा निशाना- Indianews
Nuclear Weapons: संयुक्त राष्ट्र में आमने-सामने होंगे अमेरिका-रूस, अंतरिक्ष में परमाणु हथियार बनी वजह – India News
North Korea: ‘उत्तर कोरिया बनाएगा भारी सैन्य शक्ति’, किम जोंग उन की बहन का बड़ा खुलासा – India News
SC ने चित्रदुर्ग मुरुगा मठ के महंत की जमानत याचिका की खारिज, नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का है आरोप- Indianews
Israel India Relations: ‘भारत का राजदूत और दूतावास साल 1992 तक इजरायल में क्यों नहीं था’, एस जयशंकर ने पूछा सवाल – India News
Lok Sabha elections: उंगली पर लगी स्याही दिखाइए मुफ्त जलेबी-पोहा पाईए, इंदौर में वोटरों के लिए खास पेशकश- Indianews
Haryana: घर के नींव की चल रही थी खुदाई, तभी मिलीं 300 साल पुरानी विष्णु और लक्ष्मी की मूर्तियां- Indianews
ADVERTISEMENT