होम / UPSC 2020 Result: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हरियाणा की छह युवतियां और दो युवक टॉप 25 में

UPSC 2020 Result: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हरियाणा की छह युवतियां और दो युवक टॉप 25 में

India News Editor • LAST UPDATED : September 24, 2021, 4:45 pm IST

इंडिया न्यूज, हरियाणा:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित (UPSC 2020 Result) कर दिया है। इस बार कुल 761 लोग चुने गए हैं। इसमें बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। हरियाणा की छह युवतियों और दो युवकों का सिविल सर्विस में चयन हुआ है। हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ के गांव बसई की ममता यादव ने यूपीएससी में पूरे देश में पांचवा रैंक प्राप्त किया है। गांव बसई के स्वर्गीय मास्टर चेतराम की पोती ममता यादव एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में टॉपर रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। ममता यादव के पिता अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वही ममता की माता सरोज देवी गृहणी हैं।

Six girls of Haryana and two Youths in UPSC 2020 Result

गांव कावी की देवयानी का 11वां रैंक वहीं जिला महेंद्रगढ़ के ही गांव कावी की देवयानी ने 11वां रैंक हासिल किया है। देवयानी हिसार मंडल के कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस (IAS) विनय सिंह यादव की बेटी हैं। देवयानी ने 10वीं व 12वीं कक्षा सेक्रेड हर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ से की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर से ग्रेजुएशन की है।

भिवानी के गांव बामला की बेटी निशा ग्रेवाल का 51रैंक वहीं भिवानी के गांव बामला की बेटी निशा ग्रेवाल ने 51रैंक हासिल किया है। चार सितंबर को अपना बाईसवां जन्मदिन मनाने वाली हमेशा ग्रेवाल सेवानिवृत्त अध्यापक रामफल की पौत्री हैं जबकि पिता सुरेन्द्र ग्रेवाल बिजली निगम में सीनियर शिफ़्ट अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

रोहतक के गांव भराण के राजकुमार मोहन का 102वां रैंक है। गुरुग्राम की रहने वाली निशा यादव का 187वां रैंक है। करनाल जिले के दुपेड़ी गांव की बेटी प्रीति बेनिवाल का भी सिविल सर्विस में चयन हुआ है। बहादुरगढ़ की शैली राठी ने यूपीएससी में 308वां रैंक हासिल किया है। पानीपत के गांव डिडवाड़ी के शक्ति सिंह आर्य ने 480 रैंक प्राप्त की है।

Must Read:- बिहार के शुभम कुमार ने यूपीएससी में किया टॉप

Connact With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs GT : ऋषभ पंत ने खेली तुफानी पारी, गुजरात टाइटंस का सामने रखा 225 रन का लक्ष्य-Indianews
Exercise करते वक्त आपको भी होता है सिरदर्द, यहां जानिए इससे वजह और बचाव के तरीके-Indianews
Summer Face Pack: गर्मी में त्वचा को ठंडक और हाइड्रेट रखने के लिए इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल -Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा? जानें जनता की राय-Indianews
Ravi Water Treaty: आखिरकार पाकिस्तान ने माना सच, इस चीज पर माना भारत का हक-Indianew
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर Aayush Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात -Indianews
UP Board: कक्षा 10 का रिजल्ट देख छात्र का बिगड़ा हालत आईसीयू में कराया गया भर्ती , उम्मीद से ज्यादा आए थे नंबर
ADVERTISEMENT