होम / Use Of Flour Bran: आटा चोकर का एैसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Use Of Flour Bran: आटा चोकर का एैसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

India News Editor • LAST UPDATED : November 5, 2021, 1:57 pm IST

(Use Of Flour Bran)

Use Of Flour Bran: आटे का इस्तेमाल तो हर घर की रसोई में किया ही जाता है। इसके साथ इसमें से निकलने वाला चोकर भी कुछ कम फायदेमंद नहीं हैं। चोकर की मदद से आप घर के कई कामों को चंद मिनटों में आसान बनाती हैं। इन तरीकों को आजमाने के बाद आपके कई काम आसान हो जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप चोकर का इस्तेमाल अपने रोज के कामों में कैसे कर सकते हैं।

चीटियों को भगाने के लिए (Use Of Flour Bran)

घर के अंदर अगर चीटियों की संख्या बहुत अधिक मात्रा में हैं, तो चीटियों को भगाने के लिए आप चोकर का आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चीटियों वाली जगह पर चोकर की मदद से एक लाइन बना दीजिए। ऐसे करने से कुछ ही देर में चीटियां उस जगह से भाग जाती हैं। कहा जाता है कि चोकर की खुशबू के चलते कुछ ही देर में उस स्थान से भाग जाती हैं। जब चीटियां भाग जाएं तो आप चोकर की अच्छे से सफाई कर लीजिए।

खाद के रूप में (Use Of Flour Bran)

चोकर को पौधे के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए चोकर को किसी अन्य चीज में मिक्स करने की जरूरत भी नहीं है। इसके लिए चोकर को लीजिए और मिट्टी के ऊपर डालकर छोड़ दीजिए। एक तरह से चोकर जैविक खाद की तरह काम करता है।

स्टील बर्तन साफ करने के लिए (Use Of Flour Bran)

घर में स्टेनलेस स्टील के जितने भी बर्तन है उसे साफ करने या फिर चमक लौटाने के लिए आप चोकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक से दो कप चोकर के साथ दो से तीन चम्मच डिटर्जेंट पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिश्रण मिक्स करने के बाद इससे स्टेनलेस स्टील के बर्तन की सफाई कर लीजिए। साफ करने बाद आप देखेंगी कि बर्तन एकदम नया दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से किचन सिंक की भी अच्छे से सफाई कर सकती हैं।

इसके अलावा आप जानवरों के भोजन के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे-कबूतर के लिए दाना के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। गाय-भैंस आदि जानवर भी इसे बड़े प्रेम के साथ खाते हैं।

read also: Relationship रिलेशनशिप को कैसे बनाएं बेहतर

read also: Breast Cancer Prevention: स्तन कैंसर से बचना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये चिजें

Connect With Us : : Twitter Facebook

(Use Of Flour Bran)

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT