होम / Health Minister Dr. K. : आजकल बच्चे नहीं पैदा करना चाहतीं महिलाएं, यह ठीक नहीं

Health Minister Dr. K. : आजकल बच्चे नहीं पैदा करना चाहतीं महिलाएं, यह ठीक नहीं

India News Editor • LAST UPDATED : October 10, 2021, 11:40 am IST

Health Minister Dr. K. 

इंडिया न्यूज, कर्नाटक
Health Minister Dr. K. : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि आधुनिक भारतीय महिलाएं शादी नहीं करना चाहती, अविवाहित ही रहना चाहती हैं और यदि हो भी जाए तो फिर बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं, सरोगेसी से बच्चा चाहती हैं। उन्होंने इसे गलत चलन बताया।
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुख हो रहा है कि आज भारत में बहुत सी आधुनिक महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं। यदि शादी हो भी जाए तो जन्म नहीं देना चाहती हैं। वह सरोगेसी चाहती हैं। हमारी सोच में बड़ा बदलाव आ रहा है, जोकि ठीक नहीं है। ”

Health Minister Dr. K. : लोगों का माता-पिता के साथ न रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय समाज पर पश्चिमी प्रभाव को मंत्री ने दोषी करार दिया। मंत्री ने कहा कि लोग अपने माता-पिता को अपने साथ नहीं रहने देना चाहते। दुर्भाग्य से हम पश्चिमी रास्ते पर चल रहे हैं। अब तो दादा-दादी का साथ रहना तो भूल ही जाओ। भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की और कहा कि हर सातवें भारतीय के साथ मानसिक समस्या है, जोकि कम, मध्यम या गंभीर हो सकता है।

 

Also Read : Abdul Qadeer Khan Death : पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान नही रहे

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.