इंडिया न्यूज, कोलकाता:
दक्षिणी कोलकाता के तारातोल्ला इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भयंकर आग लगने का समाचार सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 12 बजे पता चली। उन्होंने बताया कि दमकल के 23 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी की जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।