होम / Kolkata News: पत्नी को 6 टुकड़ों में काट कर नहर में फेंका, फिर खुद दर्ज कराया FIR

Kolkata News: पत्नी को 6 टुकड़ों में काट कर नहर में फेंका, फिर खुद दर्ज कराया FIR

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 17, 2024, 3:47 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Kolkata News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद उससे ही मिलती जुलती एक घटना सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 55 वर्षीय ने अपनी पत्नी को 6 टुकड़ों में काट दिया। जिसके बाद उन हिस्सों को जूट के थैले में पैक किया और उसे नहर में डुबो दिया। पूरी घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद अपनी पत्नी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। यह घटना कोलकाता के मध्यमग्राम का बताया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी 

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि “मामला तब बढ़ गया जब रविवार को आरोपी नूरुद्दीन मंडल की बेटी ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मंडल ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” जिसके बाद सोमवार को मंडल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी का गला काटा। उसके शरीर के टुकड़े किए। जिसके बाद टुकड़ों को जूट के थैले में भरकर नहर में फेंक दिया।

संपत्ति विवाद का नतीजा

मंगलवार को, पुलिस ने नोइया नहर से शरीर के क्षत-विक्षत हिस्सों को बरामद किया। जिसके बाद नूरुद्दीन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि हत्या संपत्ति विवाद का नतीजा है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि मंडल अपनी पत्नी सायरा बानो (50) पर अपनी जमीन का एक टुकड़ा देने के लिए दबाव डाल रहा था। जिससे वो मना कर रही थीं।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.