संबंधित खबरें
शनि-मंगल मिलकर बनाएंगे ऐसा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन 5 राशियों के पास संभालें भी संभलेगा पैसा!
महाकुंभ में एक बार फिर लगी आग, कई टेंट जलकर हुए राख, खाली कराई जा रही है जगह
'जान से मारने की धमकियां, मरीज बनकर मां से मिलने पहुंच रहे लोग', रणवीर इलाहबादिया ने बताई गायब होने के पीछे की सच्चाई
पल भर में दांतों पर जमी जिद्दी पीली परत को साफ कर देगी ये 3 पत्तियां, दूध से चमकेंगे दांत, जानें किस समय और कैसे करें इस्तेमाल?
पीएम मोदी के मुरीद हुए शशि थरूर, लेकिन कांग्रेस को नहीं आई रास, पंजे निकालकर कूद पड़े जयराम रमेश
घर से निकलने से ठीक पहले जो कर लिए इन 5 नामो का जप, बरसों के रुका हुआ काम भी 1 दिन में जाएगा बन, जानें नाम और तरीका!
Mahakumbh 2025
India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh 2025: 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ पहुंचीं हैं। जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली है। दरअसल, अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है। जिसमें चादरपोशी की रस्म अदा करने के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी जाएगी। ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया। शाम को ममता का पट्टाभिषेक समारोह होने जा रहा है।
ममता कुलकर्णी को आज से नया नाम दिया जा रहा है। ममता कुलकर्णी अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी है। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं एक्ट्रेस। संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने अब भगवा वस्त्र धारण कर लिया है।
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें वो शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ नजर आई थीं। ममता कुलकर्णी पिछले कई सालों से विदेश में रह रही थीं। कुछ समय पहले ही वो भारत लौटी हैं। अब एक्ट्रेस ने महाकुंभ में संन्यास ले लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में ली संन्यास दीक्षा, आज शाम ममता का राज्याभिषेक होगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.