India News (इंडिया न्यूज), Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर 15 जनवरी, 2025 देर रात उनके मुंबई वाले खार इलाके के घर में एक हमलावर ने चाकू से हमला किया। हमले में सैफ को गर्दन, पीठ, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी कर रीढ़ की हड्डी के पास से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला। फिलहाल, सैफ की हालत स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने जांच की तेज

हमले के बाद से ही, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज़ कर दी है। पुलिस के अनुसार, हमलावर चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था, जहां उसकी अभिनेता से मुठभेड़ हुई और उसने चाकू से हमला कर दिया। घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद भी मामला सुलझने के बजाय उलझता ही जा रहा है। इस केस में रोजाना नई परतें खुलती जा रही हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले शरीफुल द्वारा नादिया में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड की तेजी से जांच शुरू कर दी है।

Ruckus in Jaipur: जयपुर ग्रेटर नगर निगम की बैठक में मचा जमकर हंगामा, कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की

क्या है लड़की का कनेक्शन?

दरअसल, अब सैफ अली खान मामले में इस बार मुंबई पुलिस की एक टीम बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच करने नादिया पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ता इस घटना के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के पास मिले मोबाइल सिम के आधार पर बंगाल आए हैं। उनका दावा है कि गिरफ्तार शरीफुल नादिया निवासी एक युवती के आधार कार्ड से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवती और शरीफुल के बीच क्या संबंध है?

क्या नादिया का सैफ पर हमला करने वाले व्यक्ति से कोई संबंध?

सूत्रों के मुताबिक, शरीफुल बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। और उस सिम को खरीदने के लिए नादिया निवासी एक युवती के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। उस जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस नादिया में युवती के पते पर पहुंची। लेकिन जब जांचकर्ता वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। क्योंकि यह सिम 4 साल पहले लिया गया था। युवती के पिता का दावा है कि उस समय जमा किए गए आधार कार्ड में युवती का नाम और पता तो सही था, लेकिन फोटो और उम्र मेल नहीं खा रही थी। जिस दुकान से सिम खरीदा गया था, वह अब अस्तित्व में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि जिस दुकान से सिम खरीदा गया था, वह अब अस्तित्व में नहीं है। जांचकर्ताओं ने लड़की के पिता से बात की। घुसपैठ के बाद शरीफुल कहां गया? उसने भारत में इतना समय कैसे बिताया? पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

होबार्ट हरिकेंस बना BBL 2025 चैंपियन? प्राइज मनी कर देगी हैरान, जाने IPL की तुलना में कितना बरसता है पैसा?