India News (इंडिया न्यूज), Facts About Leeches: प्रत्येक जीव-जंतु, और जानवर के खाने-पीने, प्रजनन करने की क्रिया एक-दूसरे से अलग होती है। इन जीव-जंतु के बारे में जानने पर, अचंभाओं की दुनिया खुलती है। बता दें कि धरती पर अनेकों प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें कई जीव इतने विचित्र होते हैं कि जिन्हें देखकर भी डर लगता है। इन्ही में से एक जोंक जिसके एक या दो नहीं बल्कि पूरे 32 दिमाग, 5 जोड़ी आंखे और 300 दाँत होते हैं। आज हम आपको इसी जीव के बारे में बताएंगे कि ये कितना खतरनाक होता है।
आपको बता दें कि अजीबोगरीब जीव जोंक के 3 जबड़े होते हैं और हर जबड़े मे 100 दांत होते हैं। इसका मतलब है कि इसके मुँह में पूरे 300 दाँत होते हैं। दांतों की मदद से वो इंसान की बॉडी में से खून चूसता है। आपको ये बात जानकार हैरानी होगी एक जोंक अपने वजन से 10 गुना ज्यादा खून चूस सकता है। जोंक बहुत ही परेशान करते हैं। पैरों पर कब चिपक जाते हैं, पता ही नहीं चलता और खून चूसकर जब यह बड़े होकर नीचे गिरते हैं, हाथ-पैरों से खून बहने पर ही पता चलता है कि जोंक (Leech) ने काटा है।
‘युवा अब पत्थर नहीं, किताबें और कलम लेकर चलते हैं’, जानिए PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?
बात अगर जोंक के शरीर की करें तो उसका शरीर 32 भागों में विभाजित है। जोंक के 32 टुकड़ों में बंटा होने के बावजूद भी जुड़ा रहता है। असल मे, हर टुकड़े का अपना तंत्रिका गैन्ग्लिया होता है, जो अगले टुकड़े से जुड़ा हुआ होता है। जोंक के शरीर के हर एक टुकड़े का अपना एक दिमाग होता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.